IPL 2025 Playoffs: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो चुकी है। रोमांच, रनों की बारिश और आखिरी गेंद तक पहुंचते मुकाबलों के बाद IPL 2025 अपने सबसे अहम पड़ाव प्लेऑफ में पहुंच चुका है। लीग फेज में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद चार टीमें गुजरात टाइटन्स (GT), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब खिताब की दौड़ में हैं और हर मुकाबला अब ‘करो या मरो’ जैसा होगा। पॉइंट टेबल 2025 में पहले दो स्थान पर फिनिश करने वाली टीमें आपस में भिड़ेंगी, वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर फिनिश करने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी.
IPL इतिहास के सबसे कम टोटल जो हुए डिफेंड, इस टीम ने 2 बार किया कमाल
IPL 2025 Playoffs हाईलाइट्स:
लीग में स्थान | टीम का नाम | स्थिति |
1 | गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) | क्वालिफाइड |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | क्वालिफाइड |
3 | पंजाब किंग्स (Punjab Kings) | क्वालिफाइड |
4 | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | क्वालिफाइड |
IPL 2025 प्लेऑफ शेड्यूल:
प्लेऑफ के पहले दो मुकाबले न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि क्वालिफायर 2 और फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
तारीख | मुकाबला | स्टेज | समय | स्थान |
29 मई (गुरुवार) | पहले स्थान vs दूसरे स्थान की टीम | क्वालिफायर 1 | शाम 7:30 बजे | न्यू चंडीगढ़ |
30 मई (शुक्रवार) | तीसरे स्थान vs चौथे स्थान की टीम | एलिमिनेटर | शाम 7:30 बजे | न्यू चंडीगढ़ |
1 जून (रविवार) | क्वालिफायर 1 की हारने वाली vs एलिमिनेटर की विजेता | क्वालिफायर 2 | शाम 7:30 बजे | अहमदाबाद |
3 जून (मंगलवार) | क्वालिफायर 1 की विजेता vs क्वालिफायर 2 की विजेता | फाइनल मुकाबला | शाम 7:30 बजे | अहमदाबाद |
IPL इतिहास की सबसे सफल प्लेऑफ टीमें:
IPL के इतिहास में कई टीमें आईं और गईं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने प्लेऑफ में अपनी खास पहचान बनाई। चेन्नई न केवल लगातार प्लेऑफ में पहुंची हैं, बल्कि अहम मुकाबलों में दमखम दिखाकर खिताब भी अपने नाम किए. हालांकि इस बार CSK प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई.
रैंक | टीम का नाम | प्लेऑफ सीजन | कुल प्लेऑफ मैच | जीते | हारे | टाइटल जीते |
1 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 12 (18 में से) | 26 | 17 | 9 | 5 |
2 | मुंबई इंडियंस (MI) | 10+ | 20 | 13 | 7 | 5 |
IPL 2025 की ऑरेंज कैप किस बल्लेबाज पास? देखें टॉप 10 कंटेंडर्स
Comments
All Comments (0)
Join the conversation