This is an archived article last updated on May 8, 2024. The information may be outdated.

Purple cap in ipl 2024: आईपीएल पर्पल कैप विनर्स लिस्ट (2008 से 2024) यहां देखें

Last Updated: May 8, 2024, 11:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में से एक है. इसका आयोजन हर साल किया जाता है. आईपीएल के हर एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने और सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में सम्मानित किया जाता है. इस आर्टिकल में हम आईपीएल के पर्पल कैप विजेताओं के बारें में बताने जा रहे है.    

आईपीएल पर्पल कैप विनर्स लिस्ट (2008 से 2024)
आईपीएल पर्पल कैप विनर्स लिस्ट (2008 से 2024)

IPL Purple Cap Winners: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में से एक है. इसका आयोजन हर साल किया जाता है. इस लीग में दुनिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी भाग लेते है. इसका आयोजन साल 2008 से किया जा रहा है. 

आईपीएल का आयोजन T20 फॉर्मेट में किया जाता है जो क्रिकेट का सबसे पसंदीदा फॉर्मेट है. आईपीएल का इंतजार हर क्रिकेट फैन्स को होता है. आईपीएल में हर साल कई नए रिकॉर्ड बनते रहते है. आईपीएल में बल्ले और गेंद का सबसे रोमांचक द्वन्द देखने को मिलता है. 

आईपीएल के हर एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने और सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में सम्मानित किया जाता है. इस आर्टिकल में हम आईपीएल के पर्पल कैप विजेताओं के बारें में बताने जा रहे है.    

यह भी देखें: Orange Cap in IPL 2024: आईपीएल ऑरेंज कैप विनर्स लिस्ट (2008 से 2024) यहां देखें

आईपीएल 2024 पर्पल कैप होल्डर:

आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है और खेल का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. आईपीएल में हर दिन बड़े से बड़े मैच देखने को मिल रहे है. इसके साथ ही गेंदबाजों में पर्पल कैप की भी होड़ शुरू ही गयी है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे पर्पल कैप की रेस भी रोचक होती जा रही है. 

IPL पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट (2008 - 2024)

पर्पल कैप आईपीएल के किसी विशेष सीज़न में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को दिया जाता है. यहां हम अभी तक के सभी आईपीएल सीजन के विजेताओं के बारें में जानेंगे. पिछले सीजन की बात करें तो मोहम्मद शमी ने यह अवार्ड अपने नाम किया था. आईपीएल के पहले सीजन की बात करें तो पहला पर्पल कैप सोहेल तनवीर ने जीता था.   

IPL 2023 पर्पल कैप विजेता:

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्पल कैप का अवार्ड जीता. गुजरात टाइटंस भले ही विजेता नहीं बन पाई लेकिन शमी ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया था. शमी ने 17 मैचों में कुल 28 विकेट लेकर यह अवार्ड अपने नाम किया.   

  • कुल विकेट: 28
  • टीम: गुजरात टाइटंस
  • औसत: 18.64
  • कुल मैच:  17

IPL पर्पल कैप विजेता लिस्ट (2008 से 2024)

अभी तक के आईपीएल पर्पल कैप विजेता खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है-

वर्ष

खिलाड़ी

टीम

विकेट

2024

     

2023

मोहम्मद शमी

गुजरात टाइटन्स

28

2022

युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स

27

2021

हर्षल पटेल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

32

2020

कगिसो रबाडा

दिल्ली कैपिटल्स

30

2019

इमरान ताहिर

चेन्नई सुपर किंग्स

26

2018

एंड्र्यू टाय

किंग्स इलेवन पंजाब

24

2017

भुवनेश्वर कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद

26

2016

भुवनेश्वर कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद

23

2015

ड्वेन ब्रावो

चेन्नई सुपर किंग्स

26

2014

मोहित शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स

23

2013

ड्वेन ब्रावो

चेन्नई सुपर किंग्स

32

2012

मोर्ने मोर्केल

दिल्ली डेयरडेविल्स

25

2011

लसिथ मलिंगा

मुंबई इंडियंस

28

2010

प्रज्ञान ओझा

डेक्कन चार्जर्स

21

2009

आरपी सिंह

डेक्कन चार्जर्स

23

2008

सोहेल तनवीर

राजस्थान रॉयल्स

22

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 8, 2024, 11:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News