This is an archived article last updated on Jun 22, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक शहरी क्षेत्र वाला जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Jun 22, 2024, 10:00 IST

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि राज्य को विशेष बनाने में सहयोग करती है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे अधिक शहरी क्षेत्र वाला जिला है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक शहरी क्षेत्र वाला जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक शहरी क्षेत्र वाला जिला

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है।

साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, भारत में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। भारत का यह राज्य अपने आंचल में समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।

आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे अधिक शहरी क्षेत्र वाला जिला है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं। ये जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं, जो कि चार संभागों में आते हैं। ये चार संभागः पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश है। औद्योगिक दृष्टि से पश्चिमी उत्तर प्रदेश अधिक विकसित माना जाता है। प्रदेश में कुल 351 तहसील, 822 सामुदायिक विकास खंड, 28 विकास प्राधिकरण और 17 नगर निगम मौजूद हैं।

यूपी का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

यूपी में चार दिशाओं के चार जिले

उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया है, तो सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। 

कौन-सा है सबसे अधिक शहरी क्षेत्र वाला जिला

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक शहरी क्षेत्र वाले जिले की बात करें, तो यह कोई और नहीं, बल्कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर है। 

लखनऊ में कितना है शहरी क्षेत्र

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के शहरी क्षेत्र की बात करें, तो यह कुल 471 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस प्रकार यह सबसे अधिक शहरी क्षेत्र वाला जिला है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 22, 2024, 10:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News