हरियाणा का सबसे बड़ा मंडल कौन-सा है, जानें

हरियाणा राज्य उत्तर-पश्चिम भारत में स्थित प्रमुख राज्यों में शामिल है। यह राज्य कुल 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 1.3 फीसदी है। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा, जो कि अलग-अलग मंडलों में आते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का सबसे बड़ा मंडल कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Oct 29, 2024, 23:12 IST
हरियाणा का सबसे बड़ा मंडल
हरियाणा का सबसे बड़ा मंडल

हरियाणा राज्य उत्तर-पश्चिम भारत में स्थित प्रमुख राज्यों में शामिल है। यह राज्य कुल 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 1.3 फीसदी है। यह राज्य न सिर्फ अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है, बल्कि खेल के क्षेत्र में यह राज्य शीर्ष में आता है।

क्योंकि, इस राज्य को हम खिलाड़ियों की फैक्ट्री के रूप में भी जानते हैं, जहां हर साल खिलाड़ी तैयार होते हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस राज्य का गठन साल 1966 में पंजाब से अलग कर 17वें राज्य के रूप में किया गया था।

राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा, जो कि अलग-अलग मंडलों में आते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का सबसे बड़ा मंडल कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

हरियाणा में कुल जिले 

हरियाणा में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों का हिस्सा हैं। इन मंडलों में हमें कुल 73 उपमंडल देखने को मिलते हैं, जिनमें कुल 93 तहसील, 142 विकासखंड, 154 शहरों के साथ-साथ यहां 120 से अधिक पंचायत समिति मौजूद हैं।

हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा है, जो कि 4276 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है। यह जिला 742.9 वर्ग किलोमीटर में है।  

हरियाणा का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला

हरियाणा की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो यह 75.5 फीसदी है। वहीं, सबसे साक्षर जिला गुरुग्राम है, तो न्यूनतम साक्षर जिला नूंह है।

हरियाणा का सबसे बड़ा मंडल

हरियाणा में कुल छह मंडल हैं, जिसमें अंबाला, रोहतक, गुरुग्राम, हिसार, करनाल और फरीदाबाद मंडल है। हरियाणा के सबसे बड़े मंडल की बात करें, तो यह सबसे रोहतक मंडल है। 

किस प्रकार है सबसे बड़ा मंडल 

अब सवाल है कि आखिर रोहतक मंडल किस प्रकार बड़ा है, तो आपको बता दें कि रोहतक, झज्जर, भिवानी, सोनीपत और चरखी दादरी है। यह जिले दिल्ली के नजदीक होने के कारण और भी महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है उद्योग नगरी, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News