हरियाणा उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कृषि प्रधान विशेषताओं के लिए जाना जाता है। साल 1966 में इसे पंजाब से अलग कर 17वें राज्य के रूप में गठित किया गया था। राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है, जो पंजाब के साथ साझा की जाती है।
इसके पूर्व में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में राजस्थान और उत्तर में हिमाचल प्रदेश स्थित है। दिल्ली के समीप होने के कारण हरियाणा एक महत्त्वपूर्ण आर्थिक और औद्योगिक केंद्र भी बन गया है। हरियाणा के प्रत्येक जिले की अपनी-अपनी विशेषता है, जो पूरे राज्य को विशेष दर्जा देने में सहयोग करते हैं।
आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हाालंकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के किस जिले को उद्योग नगरी के रूप में भी जाना जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हरियाणा का कुल एरिया
हरियाणा के कुल एरिया की बात करें, तो यह कुल 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 1.3 फीसदी है।
हरियाणा में कुल जिले और मंडल
हरियाणा में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल 73 उपमंडल का हिस्सा हैं। साथ ही, यहां कुल 97 तहसील, 10 नगर निगम, 142 विकासखंड, 154 शहर, 46 नगर पालिका और 21 परिषद् हैं। यहां कुल विधानसभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या 90 है। वहीं, कुल लोकसभा सीटें 10 और राज्यसभा सीटों की संख्या 5 है।
हरियाणा का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला
हरियाणा की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो यह कुल 75.5 फीसदी है। वहीं, यहां का सर्वाधिक साक्षर जिला गुरुग्राम है, तो न्यूनतम साक्षर जिला नूंह है।
किस जिले को कहा जाता है उद्योग नगरी
अब सवाल है कि हरियाणा के किस जिले को उद्योग नगरी भी कहा जाता है, तो आपको बता दें कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले को हम उद्योग नगरी के रूप में भी जानते हैं। दरअसल, यहां कई बड़ी औद्योगिक इकाइयां मौजूद हैं। इसमें मोटर कंपनियों से लेकर अन्य उत्पाद तैयार करने वाली कंपनियां तक शामिल हैं। ऐसे में यह जिला उद्योग की दृष्टि से प्रमुख केंद्र रहता है। यही वजह है कि इस जिले को हम उद्योग नगरी के रूप में भी जानते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation