भारत दुनिया में सातवां सबसे बड़ा देश है, जो कि 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह दुनिया के कुल 2.4 फीसदी हिस्से पर है। वहीं, इसके उत्तर में स्थित में उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
यह राज्य पूरे भारत का करीब 7.3 फीसदी हिस्सा है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है, जो कि देश-विदेश तक फैली हुई है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिले और मंडलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के तीन सबसे बड़े मंडल कौन-से हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य का गठन
आज जिस जगह उत्तर प्रदेश है, वहां कभी कौशल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। समय के साथ बदलाव हुआ और यहां शर्की पहुंचे, जिसके बाद यहां जौनपुर बसा। समय ने करवट ली और यहां मुगल पहुंचे, जिसके बाद यहां अवध सूबा बनाया गया।
वहीं, कुछ समय बाद ब्रिटिशों का राज हुआ, तो समय की सुई आगे बढ़ी और यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत बनाया गया। इस प्रांत को बाद में अवध के साथ मिला दिया गया, जिसके बाद यहां आगरा एवं अवध संयुक्त प्रांत बना। बाद में इसमें से आगरा एवं अवध हटा दिया गया और यह सिर्फ संयुक्त प्रांत रह गया। देश आजाद हुआ और यह अंत में उत्तर प्रदेश बन गया।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि अलग-अलग मंडलों का हिस्सा हैं।
उत्तर प्रदेश में कुल मंडल
उत्तर प्रदेश के कुल मंडलों की बात करें, तो यहां कुल 18 मंडल हैं, जो कि चार संभागों का हिस्सा हैं। ये संभाग इस प्रकार हैंः पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल और बुंदेलखंड। वहीं, कुछ किताबों में रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र किया गया है।
उत्तर प्रदेश के तीन सबसे बड़े मंडल
उत्तर प्रदेश के तीन सबसे बड़े मंडलों की बात करें, तो यह कानपुर, लखनऊ और मेरठ मंडल हैं। इन मंडलों में छह-छह जिले आते हैं।
कानपुर मंडल
-औरेया
-इटावा
-कन्नौज
-कानपुर देहात
-कानपुर नगर
लखनऊ मंडल
-हरदोई
-लखीमपुर खीरी
-लखनऊ
-रायबरेली
-सीतापुर
-उन्नाव
मेरठ मंडल
-बागपत
-बुलंदशहर
-गौतमबुद्ध नगर
-गाजियाबाद
-मेरठ
-हापुड़
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः रेगिस्तान का वह पेड़, जिसे बचाने के लिए बिश्नोई समाज के 363 लोगों ने दिया था बलिदान
Comments
All Comments (0)
Join the conversation