भारत का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जो कि अपने यहां की कृषि के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। साथ ही कृषि भी इन्हें विशेष पहचान दिलाने का काम करती हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि भारतीय फसलों में सोयाबीन एक प्रमुख फसल है, जिसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा राज्य सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस राज्य को कहा जाता है बाघों का राज्य, जानें
इस नाम से जानी जाती है सोयाबीन
भारत में हम सोयाबीन को स्वर्ण सेम के नाम से भी जानते हैं। इसका उपयोग तेल के बीज के रूप में भी किया जाता है, जिससे तेल निकाला जाता है।
भारत में कहां-कहां होता है सोयाबीन का उत्पादन
अब सवाल है कि भारत में किन-किन राज्यों में सोयाबीन का उत्पादन होता है। आपको बता दें कि भारत में प्रमुख रूप से सोयाबीन का उत्पादन तीन राज्यों में होता है। इसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल है।

भारत में सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य
भारत में सबसे बड़े सोयाबीन उत्पादक राज्य की बात करें, तो यह राज्य अब महाराष्ट्र हो गया है। हालांकि, इससे पहले मध्य प्रदेश राज्य देश का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य था।
सोयाबीन उत्पादन में हिस्सेदारी
सोयाबीन उत्पाद में महाराष्ट्र राज्य की हिस्सेदारी बढ़कर 45.35 फीसदी हो गई है, जबकि इससे पहले मध्य प्रदेश राज्य 45 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पहले पायदान पर था। दरअसल, कृषि में यह आंकड़े हर साल बदलते रहते हैं। यही वजह है कि फसलों के उत्पादन को लेकर राज्यों का क्रम बदलता रहता है। हालांकि, कुछ फसलों में अपवाद भी देखे गए हैं।
रबी या खरीफ, कौन-सी फसल है सोयाबीन
अब सवाल है कि सोयाबीन रबी और खरीफ में से कौन-सी फसल है। आपने रबी और खरीफ फसलों के बारे में पढ़ा ही होगा, जिनकी मौसम के अनुसार खेती होती है। आपको बता दें कि सोयाबीन एक खरीफ फसल है, जो कि गर्मी के मौसम की फसल होती है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह भारत के सबसे बड़े दाल उत्पादक राज्य और गंगा किनारे बसे सबसे बड़े शहरे के बारे में जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.