भारत में रेलवे की शुरुआत साल 1853 में हुई थी, जिसका श्रेय डलहॉजी को दिया जाता है। हालांकि, भारतीय रेलवे का विस्तार का श्रेय भारत के लोगों को जाता है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारतीय रेलवे 68 हजार से अधिक किलोमीटर में फैला हुआ है।
प्रतिदिन भारत में 13 हजार से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जो कि 8 हजार से अधिक स्टेशनों से गुजरती हैं। इन सभी आंकड़ों के साथ भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी और एशिया की दूसरी सबसे बड़ी रेल नेटवर्क है। रेलवे के सुचारू रूप से संचालन के लिए रेलवे को अलग-अलग जोन में विभाजित किया गया है।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे में कुल कितने जोन हैं और रेलवे का सबसे बड़ा जोन कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारतीय रेलवे में कुल कितने जोन हैं
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारतीय रेलवे में कुल कितने जोन हैं। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे में कुल 18 जोन हैं। इन जोन में यदि कोलकाता मेट्रो रेल के जोन को मिला दिया जाए, तो भारतीय रेलवे में कुल 19 जोन हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें
भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा जोन
रेलवे के सबसे बड़े जोन की बात करें, तो किलोमीटर के हिसाब से उत्तर रेलवे भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा जोन है। यह जोन कुल 6807 किलोमीटर को कवर करता है।
जोन में आते हैं कितने मंडल
उत्तर रेलवे साल 1952 में स्थापित हुआ था। इसमें कुल पांच मंडल आते हैं, जिसमें अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ और मुरादाबाद शामिल है।
कंप्यूटरीकृत प्रणाली वाला पहला जोन
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे का उत्तर रेलवे जोन 1986 में कंप्यूटरीकृति आरक्षण प्रणाली के साथ रेलवे का पहला आधुनिक जोन बन गया था।
भारतीय रेलवे के जोन की सूची
जोन | मुख्यालय |
उत्तर रेलवे | नई दिल्ली |
मध्य रेलवे | मुंबई |
पूर्वोत्तर रेलवे | गोरखपुर |
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे | मालेगांव |
पूर्वी रेलवे | कोलकाता |
दक्षिण पूर्व रेलवे | गार्डन रिच, कोलकाता |
दक्षिण मध्य रेलवे | सिकंदराबाद |
दक्षिण रेलवे | चेन्नई सेंट्रल |
पश्चिम रेलवे | मुंबई चर्चगेट |
दक्षिण पश्चिम रेलवे | हुबली कर्नाटक |
उत्तर पश्चिम रेलवे | जयपुर, राजस्थान |
पश्चिम मध्य रेलवे | जबलपुर |
उत्तर मध्य रेलवे | प्रयागराज |
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे | बिलासपुर, छत्तीसगढ़ |
पूर्वी तटीय रेलवे | भुवनेश्वर |
पूर्वी मध्य रेलवे | हाजीपुर, बिहार |
मेट्रो रेल | कोलकाता |
दक्षिण तटीय रेलवे | विशाखापट्टनम |
कोंकण रेलवे | मुंबई |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation