क्रिकेट के खेल में अपनी अद्वितीय प्रतिभा और संघर्ष की कहानी को साझा करने के लिए कई महान क्रिकेटरों ने आत्मकथाएं और उन पर आधारित पुस्तकें लिखी हैं. ये पुस्तकें न केवल उनके खेल जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाती हैं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत यात्रा, विचारधारा, और खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी उजागर करती हैं.
सचिन तेंदुलकर की "प्लेइंग इट माई वे" उनके करियर के हर पहलू को छूती है, वहीं वीवीएस लक्ष्मण की "281 एंड बियॉन्ड" उस ऐतिहासिक पारी की कहानी बताती है जिसने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा. विराट कोहली की "ड्रिवन: द विराट कोहली स्टोरी" उनके संघर्ष और सफलता की कहानी को सामने लाती है. इसी तरह, विदेशी खिलाड़ियों में शेन वॉर्न, एबी डिविलियर्स, और रिकी पोंटिंग की आत्मकथाएं भी उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के रोचक पहलुओं को सामने लाती हैं.
यह भी देखें:
राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष:
भारत में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. यह तारीख भारतीय खेल इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित शख्सियतों में से एक मेजर ध्यानचंद की जयंती है. इस विशेष अवसर पर हम क्रिकेट जगत से जुड़े कई प्रसिद्ध खिलाड़ियों पर आधारित पुस्तकों और उनकी ऑटोबायोग्राफी के बारें में जानेंगे. बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के जीवन पर आधारित एक फिल्म की घोषणा भी की गयी है.
क्रिकेटरों की ऑटोबायोग्राफी और उन पर आधारित पुस्तकें:
यहां आप भारत सहित दुनिया कर प्रसिद्ध क्रिकेटरों की ऑटोबायोग्राफी और उन पर आधारित पुस्तकों के बारें में देख सकते है-
| पुस्तक का नाम | आधारित | लेखक | वर्ष |
| प्लेइंग इट माई वे | सचिन तेंदुलकर | सचिन तेंदुलकर और बोरिया मजूमदार | 2014 |
| 281 एंड बियॉन्ड | वीवीएस लक्ष्मण | वीवीएस लक्ष्मण और आर कौशिक | 2018 |
| ड्रिवन: द विराट कोहली स्टोरी | विराट कोहली | विजय लोकापल्ली | 2016 |
| ए सेंचुरी इज़ नॉट एनफ | सौरव गांगुली | सौरव गांगुली और गौतम भट्टाचार्य | 2018 |
| नो स्पिन: माई ऑटोबायोग्राफी | शेन वॉर्न | शेन वॉर्न | 2018 |
| द टेस्ट ऑफ माई लाइफ: फ्रॉम क्रिकेट टू कैंसर | युवराज सिंह | युवराज सिंह | 2012 |
| द जर्नी | स्टीव स्मिथ | स्टीव स्मिथ | 2017 |
| सनी डेज | सुनील गावस्कर | एम.एल. जयसिम्हा | 1977 |
| एबी डिविलियर्स - द ऑटोबायोग्राफी | एबी डिविलियर्स | एबी डिविलियर्स | 2016 |
| पोंटिंग: एट द क्लोज़ ऑफ़ प्ले | रिकी पोंटिंग | रिकी पोंटिंग | 2013 |
| कंट्रोवर्शियली योर | शोएब अख्तर | शोएब अख्तर | 2011 |
| ब्रेट ली: माई लाइफ | ब्रेट ली | ब्रेट ली, जेम्स नाइट | 2011 |
| टू द पॉइंट | हर्शल गिब्स | हर्शल गिब्स और स्टीव स्मिथ | 2011 |
| स्टैंडिंग माई ग्राउंड | मैथ्यू हेडन | मैथ्यू हेडन | 2010 |
| पोर्ट्रेट ऑफ़ ए रिबेल | केविन पीटरसन | मार्कस स्टेड | 2009 |
| ट्रू कलर्स | एडम गिलक्रिस्ट | एडम गिलक्रिस्ट | 2008 |
| लाइन एंड स्ट्रेंथ | ग्लेन मैक्ग्रा | ग्लेन मैक्ग्रा | 2008 |
| द डिफिनिटिव बायोग्राफी | सचिन तेंदुलकर | वैभव पुरंदरे | 2008 |
| क्रिकेट्स ट्रबल्ड जीनियस | ब्रायन लारा | ब्रायन स्कोवेल | 2007 |
| पोर्ट्रेट ऑफ़ ए फ्लॉड जीनियस | शेन वॉर्न | साइमन वाइल्ड | 2007 |
| द नाइस गाय हू फिनिश्ड फर्स्ट | राहुल द्रविड़ | डी. प्रभुदेसाई | 2006 |
| आउट ऑफ़ माई कम्फर्ट ज़ोन | स्टीव वॉ | स्टीव वॉ | 2006 |
| कॉलिंग द शॉट्स | माइकल वॉन | माइकल वॉन | 2005 |
| स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट | कपिल देव | कपिल देव | 2004 |
| प्लेइंग विद फायर: द ऑटोबायोग्राफी | नासिर हुसैन | नासिर हुसैन | 2004 |
| कटिंग एज: माई ऑटोबायोग्राफी | जावेद मियांदाद | जावेद मियांदाद | 2004 |
| मेनेस: द ऑटोबायोग्राफी | डेनिस लिली | डेनिस लिली | 2003 |
| शेन वॉर्न: माई ऑटोबायोग्राफी | शेन वॉर्न | शेन वॉर्न | 2002 |
| सर विवियन: द डिफिनिटिव ऑटोबायोग्राफी | विवियन रिचर्ड्स | विवियन रिचर्ड्स और बॉब हैरिस | 2000 |
| अरविंदा: माई ऑटोबायोग्राफी | अरविंदा डीसिल्वा | अरविंदा डीसिल्वा और शाहरीयार खान | 1999 |
| व्हाइट लाइटनिंग | एलन डोनाल्ड | एलन डोनाल्ड और पैट्रिक मर्फी | 1999 |
| कोर्टनी: हार्ट ऑफ़ द लायन | कोर्टनी वॉल्श | कोर्टनी वॉल्श | 1999 |
| वसीम | वसीम अकरम | वसीम अकरम और पैट्रिक मर्फी | 1998 |
| इमरान | इमरान खान | इमरान खान और पैट्रिक मर्फी | 1983 |
| बीटिंग द फील्ड ब्रायन | ब्रायन लारा | ब्रायन लारा | 1956 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation