डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखी गयी किताबों की सूची
Ambedkar Books Name: डॉक्टर आंबेडकर को कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने विश्व का नंबर वन स्कॉलर घोषित किया था.डॉक्टर B.R Ambedkar,पूरे विश्व में अपनी किताबों और डिग्रियों के लिए जाने जाते हैं. 'जाति का उच्छेद' और 'रुपये की समस्या' उनकी प्रसिद्द किताबों में से एक हैं. आइये इस लेख में डॉक्टर आंबेडकर द्वारा लिखी गयी कुछ प्रसिद्द किताबों (Dr. B.R. Ambedkar books) के नाम जानते हैं.
डॉक्टर अम्बेडकर को आधुनिक भारत के सबसे ओजस्वी लेखकों में गिना जाता है. विश्व के लगभग हर देश में उनके प्रशंसक मौजूद हैं. डॉक्टर अम्बेडकर की सबसे प्रसिद्द पुस्तक "जाति का उच्छेद" है. आइये उनकी अन्य पुस्तकों के बारे में जानते हैं.
इस लेख में डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा लिखी गयी किताबों के नाम बताये जा रहे हैं.
| क्रम संख्या | पुस्तक का नाम | छपाई का वर्ष |
| 1. | भारत का राष्ट्रीय अंश | 1916 |
| 2. | भारत में जातियां और उनका मशीनीकरण | 1916 |
| 3. | भारत में लघु कृषि और उनके उपचार | 1917 |
| 4. | मूल नायक (साप्ताहिक) | 1920 |
| 5. | ब्रिटिश भारत में साम्राज्यवादी वित्त का विकेंद्रीकरण | 1921 |
| 6. | रुपये की समस्या: उद्भव और समाधान | 1923 |
| 7. | ब्रिटिश भारत में प्रांतीय वित्त का अभ्युदय | 1925 |
| 8. | बहिष्कृत भारत (साप्ताहिक) | 1927 |
| 9. | जनता (साप्ताहिक) | 1930 |
| 10. | जाति का उच्छेद | 1937 |
| 11. | संघ बनाम स्वतंत्रता | 1939 |
| 12. | पाकिस्तान पर विचार | 1940 |
| 13. | श्री गाँधी एवं अछूतों की विमुक्ति | 1942 |
| 14. | रानाडे, गाँधी और जिन्ना | 1943 |
| 15. | कांग्रेस और गाँधी ने अछूतों के लिए क्या किया | 1945 |
| 16. | शूद्र कौन और कैसे | 1948 |
| 17. | महाराष्ट्र भाषाई प्रान्त | 1948 |
| 18. | भगवान बुद्ध और उनका धर्म | 1957 |
यहाँ पर यह बताना जरूरी है कि बाबासाहेब के निजी पुस्तकालय “राजगृह”में 50,000 से भी अधिक उनकी किताबें थी और यह विश्व का सबसे बडा निजी पुस्तकालय था. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर कुल 64 विषयों में मास्टर थे.
वे हिन्दी, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, मराठी, पर्शियन और गुजराती जैसे 9 भाषाओँ के जानकार थे. इसके अलावा उन्होंने लगभग 21 साल तक विश्व के सभी धर्मों की तुलनात्मक रूप से पढाई की थी. डॉक्टर अम्बेडकर की किताबें वर्तमान में भारत में अबसे अधिक बिकने वाली किताबों में गिनी जातीं हैं.
जाने बाबासाहेब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के बारे में 25 अनजाने तथ्य