अरूणाचल प्रदेश भारत के प्रमुख राज्यों में आता है। इसे उगते सूरज का राज्य भी कहा जाता है, जहां सूरज सबसे पहले अपनी लालिमा को बिखेरता है। प्रदेश की खूबसूरती को करीब से निहारने के लिए हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं।
यह आर्थिक व सामाजिक रूप के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी महत्त्वूपर्ण राज्य है। ऐसे में यहां हाल ही में पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। हाल ही में यहां विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें भाजपा ने 40 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में यहां हम अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची देखेंगे।
अरूणाचल प्रदेश में कुल विधानसभा सीटें
अरूणाचल प्रदेश में कुल विधानसभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या 60 है। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों में भी विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें अरूणाचल प्रदेश भी शामिल था।
किस पार्टी ने कितनी जीतीं सीटें
अब हम यह जानेंगे कि इस विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने कितनी सीटों पर विजय हासिल की है। तो, आपको बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने सबसे अधिक यानि कि कुल 46 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस का सिर्फ एक सीट पर खाता खुला है। इसके अतिरिक्त 13 सीटों पर अन्य पार्टी ने जीत हासिल की है।
अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची
मुख्यमंत्री | कब से | कब तक |
पेमा खांडू थुंगन | 13 अगस्त 1975 | 18 सितंबर 1979 |
टोमो रिबा | 18 सितंबर, 1979 | 3 नवंबर,1979 |
जिगोंग अपांग | 1980 | 1999 |
मुकुट मिथी | 1999 | 2003 |
जिगोंग अपांग | 2003 | 2007 |
दोर्जी खांडू | 2007 | 2011 |
जार्बोम गैमलिन | 2011 | 2011 |
नाबाम तुकी | 2016 | 2016 |
कलिखो पुल | 2016 | 2016 |
नाबाम तुकी | 2016 | 2016 |
पेमा खांडू | 2016 | 2016 |
पेमा खांडू | 2016 | 2016 |
पेमा खांडू | 2016 | 2019 |
पेमा खांडू | 2019 | 2024 |
पेमा खांडू | 2024 | वर्तमान |
साल 2016 में अरूणचल प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में काफी उथल-पुथल देखने को मिली थी। क्योंकि, इस एक वर्ष के भीतर ही अलग-अलग मुख्यमंत्रियों की नाम सामने आए थे। वहीं, पेमा खांडू छोटे-छोटे कार्यकाल के लिए कई बार मुख्यमंत्री बने थे।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास हैं कौन-से मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation