This is an archived article last updated on Jun 13, 2024. The information may be outdated.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास हैं कौन-से मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Jun 13, 2024, 17:19 IST

हाल ही में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री समेत 72 सांसदों ने मत्री पद की शपथ ली है। इस कड़ी में भारत की तीन स्तरीय मंत्रिपरिषद् प्रणाली के तहत कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्य मंत्री और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हैं। सभी 72 सांसदों को अलग-अलग विभाग सौंपे गए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास कौन-से विभाग रखे हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

पीएम मोदी के पास मौजूद मंत्रालय
पीएम मोदी के पास मौजूद मंत्रालय

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हाल ही में यहां लोकतंत्र का महापर्व यानि कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ चुनावी परिणाम जारी हुए हैं। साथ ही नई सरकार का गठन भी हो गया है। नरेंद्र मोदी व 71 अन्य सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

इस कड़ी मे अलग-अलग सांसदों को अलग-अलग विभाग(मंत्रालय) सौंपे गए हैं। इन विभागों में कुछ महत्त्वपूर्ण विभागों को पुराने हाथों में सौंपा गया है। वहीं, कुछ विभाग नए हाथों में गए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास कौन-से मंत्रालयों की जिम्मेदारी रखी है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में मंत्रियों की त्रिस्तरीय प्रणाली है, जिसमें कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री शामिल हैं। इसमें कैबिनेट मंत्री सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं, जबकि राज्य मंत्री सिर्फ कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट करते हैं, वहीं राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) भी सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं।

संविधान के किस अनुच्छेद में है प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों का जिक्र

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि संविधान के किस अनुच्छेद में प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों का जिक्र किया गया है ? आपको बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 74 में कहा गया है कि राष्ट्रपति को सलाह और सहायता देने के लिए प्रधानमंंत्री के नेतृत्व में एक मंत्रिपरिषद् होगी। वहीं, संविधान के अनुच्छेद 75 में कहा गया है कि मंत्रियों की नियुक्ति प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति करेंगे।

कितने कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

इस बार मोदी कैबिनेट 3.0 में कुल 72 सांसद शामिल हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलाकर कुल 31 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। वहीं, कुल पांच सांसदों ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। साथ ही कुल 36 सांसद ऐसे हैं, जिन्हें केवल राज्य मंत्री का पदाभार सौंपा गया है। 

प्रधानमंत्री के पास हैं कौन-से विभाग

अब हम यह जाने लेते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कौन-से विभाग हैं, तो आपको बता दें कि पीएम के पास कुछ विभाग स्वतः आते हैं, जिनकी सूची इस प्रकार हैः

-परमाणु ऊर्जा विभाग

-अंतरिक्ष विभाग

-कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग

-राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

-नीति आयोग

आपको बता दें कि नीति आयोग का अध्यक्ष प्रधानमंत्री ही होता है। नीति आयोग को हम भारत की थिंक टैंक संस्था के रूप में जानते हैं। साल 2014 से पहले यह योजना आयोग के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान कर दिया गया। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः Modi Cabinet Portfolio 2024: मोदी कैबिनेट में भाजपा के इन नए चेहरों को मिला है मंत्री पद, यहां देखें पूरी लिस्ट

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 13, 2024, 17:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News