भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर भारत के केन्द्रीय बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और इसके केन्द्रीय निदेशक मंडल का पदेन अध्यक्ष होता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी भारतीय नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर रहते हैं. ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार द्वारा 1935 में अपनी स्थापना के बाद से अब तक 25 लोगों ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में काम किया है.
इस लेख में हम भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नरों की सूची दे रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी है.
क्र.सं. | नाम | कार्यकाल |
1. | ओस्बोर्न स्मिथ | 1 अप्रैल, 1935 से 30 जून,1937 |
2. | जेम्स ब्रैड टेलर | 1 जुलाई, 1937 से 17 फरवरी, 1943 |
3. | सी. डी. देशमुख | 11 अगस्त, 1943 से 30 जून, 1949 |
4. | बेनेगल रामा राव | 1 जुलाई, 1949 से 14 जनवरी, 1957 |
5. | के. जी. अम्बेगांवकर | 14 जनवरी, 1957 से 28 फरवरी, 1957 |
6. | एच. वी. आर. आयंगर | 1 मार्च, 1957 से 28 फरवरी, 1962 |
7. | पी. सी. भट्टाचार्य | 1 मार्च, 1962 से 30 जून, 1967 |
8. | एल. के. झा | 1 जुलाई, 1967 से 3 मई, 1970 |
9. | बी. एन. अदारकर | 4 मई, 1970 से 15 जून, 1970 |
10. | एस. जगन्नाथन | 16 जून, 1970 से 19 मई, 1975 |
11. | एन. सी. सेन गुप्ता | 19 मई, 1975 से 19 अगस्त, 1975 |
12. | के. आर. पुरी | 20 अगस्त, 1975 से 2 मई, 1977 |
13. | एम. नरसिम्हन | 3 मई, 1977 से 30 नवम्बर, 1977 |
14. | आई. जी. पटेल | 1 दिसम्बर, 1977 से 15 सितम्बर, 1982 |
15. | मनमोहन सिंह | 16 सितम्बर, 1982 से 14 जनवरी, 1985 |
16. | अमिताभ घोष | 15 जनवरी, 1985 से 4 फरवरी, 1985 |
17. | आर. एन. मल्होत्रा | 4 फरवरी, 1985 से 22 दिसम्बर, 1990 |
18. | एस. वेंकटरमण | 22 दिसम्बर, 1990 से 21 दिसम्बर, 1992 |
19. | सी. रंगराजन | 22 दिसम्बर, 1992 से 21 नवम्बर, 1997 |
20. | बिमल जलान | 22 नवम्बर, 1997 से 6 सितम्बर, 2003 |
21. | वाई. वी. रेड्डी | 6 सितम्बर, 2003 से 5 सितम्बर, 2008 |
22. | डी. सुब्बाराव | 5 सितम्बर, 2008 से 4 सितम्बर, 2013 |
23. | रघुराम राजन | 4 सितम्बर, 2013 से 4 सितम्बर, 2016 |
24. | उर्जित पटेल | 4 सितम्बर, 2016 से 11 दिसम्बर 2018 |
25. | शशिकांत दास | 12 दिसम्बर 2018 से पदासीन |
नोट:
1. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में सर्वाधिक समय तक काम करने वाले व्यक्ति बेनेगल रामा राव थे. वह 1 जुलाई, 1949 से 14 जनवरी, 1957 तक कुल 7 वर्ष, 197 दिनों तक अपने पद पर कार्यरत थे.
2. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में सबसे कम समय तक काम करने वाले व्यक्ति अमिताभ घोष थे. वह 15 जनवरी, 1985 से 4 फरवरी, 1985 तक कुल 20 दिनों तक अपने पद पर कार्यरत थे.
जानें भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर को कितनी सैलरी मिलती है?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation