List of Missiles in India: भारत में हैं कितनी प्रकार की मिसाइलें और क्या हैं उनकी रेंज, यहां देखें लिस्ट

List of Missiles in India: भारत में पांच तरह के मिसाइल तंत्र है, जिसमें अग्नि, आकाश, पृथ्वी-1, नाग और त्रिशुल है। इन मिसाइल तंत्रों को अलग-अलग मिलिट्री इस्तेमाल के लिए विकसित किया गया है। ऐसे में इस लेख में हम भारत की मिसाइलें और उनके प्रकार के बारे में जानेंगे। साथ ही, यह भी देखेंगे कि कौन-सी मिसाइल किस रेंज की है। 

Jun 3, 2025, 18:58 IST
भारत की मिसाइलों की सूची
भारत की मिसाइलों की सूची

List of Missiles in India: भारत में पांच तरह के मिसाइल तंत्र है, जिसमें अग्नि, आकाश, पृथ्वी-1, नाग और त्रिशुल है। इन मिसाइल तंत्रों को अलग-अलग मिलिट्री इस्तेमाल के लिए विकसित किया गया है।

साल 1958 में भारत सरकार द्वारा मिसाइल सिस्टम को गाइड करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। साल 1961 में दिल्ली में इस टीम का विस्तार किया गया और साल 1962 में इस टीम को हैदराबाद में स्थानांतरित कर दिया गया।

वहीं, साल 1983 में Integrated Guided Missile Development Program(IGMDP) को लांच किया गया था। ऐसे में इस लेख में हम भारत की मिसाइलें और उनके प्रकार के बारे में जानेंगे। साथ ही, यह भी देखेंगे कि कौन-सी मिसाइल किस रेंज की है।

क्या होती है मिसाइल

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि मिसाइल क्या होती है ? आपको बता दें कि मिसाइल एक प्रकार Self-Propelled हथियार होता है। इससे किसी लक्ष्य पर सटीकटता से हमला किया जा सकता है। इनमें विस्फोटक सामग्री को भरा जाता है, जिससे दुश्मन की सेनाओं, बुनियादी ढांचे या अन्य लक्ष्यों को खत्म किया जा सके। यही वजह है कि युद्ध के दौरान दुश्मन से दूर से धूल चटाने के लिए विभिन्न देशों द्वारा मिसाइल का इस्तेमाल किया जाता है।

कितने प्रकार की होती है मिसाइल

-बैलिस्टिक मिसाइल: इस प्रकार की मिसाइलें एक उच्च आर्क में उड़ान भरती हैं और फिर अपने लक्ष्य को निशाना बनाती हैं। इस वर्ग में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल शामिल हैं।

-क्रूज मिसाइल: इन मिसाइलों का प्रयोग स्थलीय या समुद्री लक्ष्यों पर सटीकता से हमला करने के लिए किया जाता है। ये मिसाइलें कम ऊंचाई पर उड़ान भरती हैं। साथ ही, इस प्रकार की मिसाइलें उड़ान के दौरान दिशा बदलने में भी सक्षम होती हैं।

-हाइपरसोनिक मिसाइल: ये विशेष प्रकार की मिसाइलें होती हैं, जो कि ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक गति (मैक 5) से चलती हैं। इनकी गति बहुत अधिक होती है, जिससे इन्हें ट्रैक करना और मार गिराना लगभग असंभव ही होता है। दुश्मन पर त्वरित कार्रवाई के लिए इस मिसाइल का इस्तेमाल किया जाता है। 

भारत की प्रमुख मिसालइें और उनकी रेंज व रफ्तार

मिसाइल

मिसाइल का प्रकार

रेंज

रफ्तार

माइका

हवा से हवा में 

500 m से 80 km

Mach 4

अस्त्र मिसाइल

हवा से हवा में

80-110 km

Mach 4.5 +

नोवेटर K-100

हवा से हवा में

300-400 km

Mach 3.3

त्रिशुल

सतह से हवा में 

9 किलोमीटर

— —  —

आकाश मिसाइल (आकाश 1-S, आकाश मार्क-II, आकाश-NG

सतह से हवा में 

आकाश 1-S – 18-30 km

आकाश मार्क-II – 35-40 km

आकाश एनजी – 50 km से अधिक

Mach 2.5 से 3.5

बराक 8

सतह से हवा में

100 km

Mach 2

पृथ्वी 

सतह से हवा में

2000 km

Mach 8

अग्नि I

सतह से सतह में

700-1250 km

Mach 7.5

अग्नि-2

सतह से सतह में

2000-3000 km

Mach 12

अग्नि 3

सतह से सतह में

करीब 3000 km

5-6 किमी/प्रति सेकेंड

अग्नि 4

सतह से सतह तक

करीब 4000 km

Mach 7

अग्नि V

सतह से सतह तक

करीब 5000 km

Mach 24

पृथ्वी I

सतह से सतह तक

150 km

पृथ्वी II

सतह से सतह तक

350 km

धनुष

सतह से सतह तक

350-600 km

शौर्य

सतह से सतह तक

750-1900 km

प्रहार

सतह से सतह तक

150 km

ब्रहमोस

क्रूज मिसाइल

290 km

Mach 2.8 से Mach 3

ब्रहमोस II

क्रूज मिसाइल

1000 km

Mach 7

निर्भय

क्रूज मिसाइल

1000-1500 km

Mach 0.8

पृथ्वी एयर डिफेंस (पैड)

बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (बीएमडी) 

ऊंचाई – 80 km

Mach 5 +

पृथ्वी डिफेंस वाहन (पीडीवी)

  • - -

5000 km

Mach 4.5

एडवांस एयर डिफेंस(एएडी)/अश्विन मिसाइल बैलिस्टिक इंटरसेप्टर

  • -  -

सागरिका (K-15)

बैलिस्टिक मिसाइल

करीब 750 km

के – 4

बैलिस्टिक मिसाइल

करीब 3000 km

के– 5

बैलिस्टिक मिसाइल

करीब 5000 km

अमोघ

एंटी-टैंक मिसाइल

2.8 km

नाग

एंटी टैंक मिसाइल

500 m – 4 km

230 मीटर प्रति सेंकेंड

हेलिना

एंटी टैंक मिसाइल

7 – 10 km

 
Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News