ICC Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट, देखें
ICC Champions Trophy: बहुप्रतिक्षित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy 2025) का आगाज हो गया है। इस कड़ी में पहला मैच पाकिस्तान के कराची में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। वहीं, भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ है। बहुत ही कम भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाए हैं। कौन हैं ये बल्लेबाज, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
ICC Champions Trophy: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि, आईआईसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy 2025) का आगाज 19 फरवरी से हो चुका है। पहला मैच पाकिस्तान के कराची स्थित नेशनल स्टेडेयिम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया है।
वहीं, भारत का पहला मैच बांग्लादेश के साथ है, जो कि 20 फरवरी को आयोजित होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक किन भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं।
ICC Champions Trophy: कुल छह खिलाड़ियों ने लगाया है शतक
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक भारत की ओर से सिर्फ छह खिलाड़ियों ने ही शतक जड़े हैं। खास बात यह है कि इन छह खिलाड़ियों में सिर्फ दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने बल्ले से तीन बार शतक का रिकॉर्ड बनाया है।
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने 1998 से 2009 तक कुल 16 चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेले हैं। इन मैचों में उनका उच्च स्कोर 141 रहा है। तेंदुलकर के नाम एक शतक का रिकॉर्ड है।
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली ने 1998 से लेकर 2004 तक कुल 13 मैच खेले हैं। इन मैचों में उनका भी उच्च स्कोर 141 पर नॉट आउट रहा है। उन्होंने तीन शतक लगाए हैं।
वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग ने 2002 से 2006 तक कुल 10 मैच खेले हैं। उनका उच्च स्कोर 126 है। वहीं, उनके नाम पर सिर्फ एक शतक का रिकॉर्ड है।
शिखर धवन
शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में 2013 से लेकर 2017 तक कुल 10 मैच खेले हैं। उनके नाम तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड है। साथ ही उनका उच्च स्कोर 125 रहा है।
आरजी शर्मा
आरजी शर्मा ने 2013 से लेकर 2017 तक कुल 10 मैच खेले हैं। उनका उच्च स्कोर 123 पर नाबाद रहा है। शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ एक शतक लगाया है।
मो. कैफ
मो. कैफ ने भारत के लिए 2002 से 2006 तक चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 मैच खेले हैं। कैफ के नाम सिर्फ एक शतक का रिकॉर्ड है। वहीं, इन कुल मैचों में उनका उच्च स्कोर 111 पर नॉट आउट रहा है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.