नौपरिवहन के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सूची

Mar 27, 2018, 18:35 IST

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए जलमार्ग सबसे उपयुक्त और सबसे सस्ता परिवहन सेवा है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बंदरगाहों के माध्यम से किया जाता है, जो रेलवे, सड़कों या अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से दूरदराज के इलाकों से जुड़े होते हैं। इस लेख में हमने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सूची दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

List of International Sea Routes for Navigation in Hindi
List of International Sea Routes for Navigation in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए जलमार्ग सबसे उपयुक्त और सबसे  सस्ता परिवहन सेवा है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बंदरगाहों  के माध्यम से किया जाता है, जो रेलवे, सड़कों या अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से दूरदराज के इलाकों से जुड़े होते हैं। जल परिवहन को दो भागों में विभाजित किया जाता है: (क) अंतर्देशीय जल परिवहन; (ख) महासागर जलमार्ग। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्गों के बारे में नीचे चर्चा की गई है:

1. दक्षिण अटलांटिक महासागर जलमार्ग

यह मार्ग उत्तर अमेरिका और यूरोप को दक्षिण अमेरिका से जुड़ता है।

इसके जलमार्ग के माध्यम से उत्तरी अमेरिका और यूरोप से औद्योगिक सामान जैसे मशीनों, बिजली के सामान, दैनिक जरूरतों के सामान, चिकित्सा उपकरण और दवाएं, रेलवे के सामान, हवाई जहाज के कुछ पुर्जे, सेना और रक्षा उपकरण दक्षिण अमेरिका लाया जाता है।

2. उत्तरी अटलांटिक महासागर जलमार्ग

यह अन्य सभी जलमार्गों की तुलना में बहुत अधिक महत्वपूर्ण है क्यूंकि यह जलमार्ग उत्तरी अमरीका के विकसित क्षेत्र को पश्चिमी यूरोप के विकसित क्षेत्रों से जोड़ता है। ग्लासगो, मैनचेस्टर, साउथेम्प्टन, लंदन, रॉटरडैम, ब्रेमन, बॉडी, लिस्बन, क्यूबेक, मॉन्ट्रियल, न्यू ऑरलियन्स, यॉर्क, चार्ल्सटन, गवेस्टन और न्यू हवाना जैसे महत्वपूर्ण शहर इस जलमार्ग से जुडे हैं।

सौर प्रणाली और उसके ग्रहों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों की सूची

3. भूमध्य सागर जलमार्ग

यह जलमार्ग उत्तरी अटलांटिक महासागर मार्गों को एशिया और ऑस्ट्रेलिया के महाद्वीपों को जोड़ता है। इस जलमार्ग के माध्यम से पूर्वी देशों का कच्चा माल पश्चिमी देशों में ले जाया जाता है और पूर्वी देशों के लिए औद्योगिक उत्पादों को लाया जाता है।

4. केप ऑफ़ गुड होप जलमार्ग

यह जलमार्ग अफ्रीका के दक्षिणी हिस्सों को पूर्वी एशिया और यूरोप से जोड़ता है। स्वेज़ नहर के निर्माण के कारण इस जलमार्ग ने अपना महत्व खो दिया। अब ये केवल भारी और सस्ता सामान के आयात और निर्यात के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

भारत की महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय जल संधियों की सूची

5. उत्तर प्रशांत महासागर जलमार्ग

ये जलमार्ग पूर्व एशिया और उत्तरी अमेरिका को जोड़ता है। ये विश्व का सबसे लम्बा जलमार्ग है। इस मार्ग से चीन, कोरिया, जापान, फिलीपींस, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशो को अधिकतम लाभ मिलता है।

6. दक्षिण प्रशांत महासागर जलमार्ग

यह जलमार्ग ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को जोड़ता है। इस जलमार्ग के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया ऊन, मक्खन, पनीर, खाल, रबड़ आदि का निर्यात करता है और औद्योगिक उत्पादों का आयात किया जाता है।

7. हिंद महासागर के जलमार्ग

इस जलमार्ग का उपयोग उन देशों द्वारा किया जाता है जो हिंद महासागर के आस-पास स्थित हैं। इस मार्ग के माध्यम से चाय, जूट उत्पाद, खनिज अयस्क निर्यात किया जाता है और औद्योगिक उत्पादों को आयात किया जाता है।

ज्वारभाटा किसे कहते हैं तथा यह मानव जीवन के लिए कैसे महत्वपूर्ण है?

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News