प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा 12 नवंबर, 2018 को हल्दिया-वाराणसी राष्ट्रीय जलमार्ग-1 को चालू किया गया था. राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के अंतर्गत भारत सरकार ने देश में राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) के रूप में 111 जलमार्ग घोषित किए हैं.
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में नौवहन और वित्त राज्य मंत्री श्री पोन राधाकृष्णन ने बताया कि 111 राष्ट्रीय जल मार्गों में से 20 राष्ट्रीय जलमार्ग उत्तर पूर्वी क्षेत्र (NER) में हैं.
मंत्री श्री पोन राधाकृष्णन ने बताया कि देश में राष्ट्रीय जलमार्ग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारणों में इसके माध्यम से आने वाली कम परिवहन लागत है.
"एकीकृत राष्ट्रीय जलमार्ग परिवहन ग्रिड" पर रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (RITES) की वर्ष 2014 की एक रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न चैनलों के माध्यम से माल के परिवहन की तुलनात्मक लागत निम्नानुसार है;
परिवहन का माध्यम | प्रति टन माल वहन का किराया (रु.) | कर की दर | कुल रुपये / टन किलोमीटर |
रेलवे | 1.36 | 3.71% | 1.41 |
हाईवे | 2.50 | 3.09% | 2.58 |
जल परिवहन | 1.06 | शून्य | 1.06 |
ऊपर दी गयी टेबल से यह स्पष्ट है कि भारत सरकार जलमार्गों के माध्यम से परिवहन पर कोई कर लगाती नहीं है. इसका सीधा मतलब है कि सरकार परिवहन के इस साधन को बहुत बरीयता देती है.
जानें भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों का नामकरण कैसे होता है?
भारत में 111 राष्ट्रीय जलमार्गों (एनडब्ल्यू) की सूची नीचे दी गई है:
राष्ट्रीय जलमार्ग का नाम | अनुमानित लंबाई (किमी) | राज्य |
राष्ट्रीय जलमार्ग -1 | 1620 | यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -2 | 891 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -3 | 365 | केरल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -4 | 2890 | तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना |
राष्ट्रीय जलमार्ग -5 | 588 | ओडिशा, पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -6 | 71 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -7 | 96 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -8 | 28 | केरल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -9 | 38 | केरल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -10 | 45 | महाराष्ट्र |
राष्ट्रीय जलमार्ग -11 | 98 | महाराष्ट्र |
राष्ट्रीय जलमार्ग -12 | 5.5 | उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीय जलमार्ग -13 | 11 | तमिलनाडु |
राष्ट्रीय जलमार्ग -14 | 49 | ओडिशा |
राष्ट्रीय जलमार्ग -15 | 137 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -16 | 121 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -17 | 191 | हिमाचल प्रदेश और पंजाब |
राष्ट्रीय जलमार्ग -18 | 73 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -19 | 68 | उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीय जलमार्ग -20 | 94 | तमिलनाडु |
राष्ट्रीय जलमार्ग -21 | 139 | तेलंगाना, कर्नाटक |
राष्ट्रीय जलमार्ग -22 | 156 | ओडिशा |
राष्ट्रीय जलमार्ग -23 | 56 | ओडिशा |
राष्ट्रीय जलमार्ग -24 | 60 | उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीय जलमार्ग -25 | 33 | गोवा |
राष्ट्रीय जलमार्ग -26 | 53 | जम्मू-कश्मीर और पंजाब |
राष्ट्रीय जलमार्ग -27 | 17 | गोवा |
राष्ट्रीय जलमार्ग -28 | 45 | महाराष्ट्र |
राष्ट्रीय जलमार्ग -29 | 135 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -30 | 114 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -31 | 110 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -32 | 63 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -33 | 61 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -34 | 130 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -35 | 113 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -36 | 121 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -37 | 300 | बिहार और यूपी |
राष्ट्रीय जलमार्ग -38 | 62 | असम और पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -39 | 49 | मेघालय |
राष्ट्रीय जलमार्ग -40 | 340 | बिहार और यूपी |
राष्ट्रीय जलमार्ग -41 | 112 | कर्नाटक |
राष्ट्रीय जलमार्ग -42 | 518 | उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीय जलमार्ग -43 | 10 | कर्नाटक |
राष्ट्रीय जलमार्ग -44 | 64 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -45 | 650 | हरियाणा, पंजाब और राजस्थान |
राष्ट्रीय जलमार्ग -46 | 35 | जम्मू और कश्मीर |
राष्ट्रीय जलमार्ग -47 | 131 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -48 | 590 | राजस्थान और गुजरात |
राष्ट्रीय जलमार्ग -49 | 110 | जम्मू और कश्मीर |
राष्ट्रीय जलमार्ग -50 | 43 | मेघालय और असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -51 | 23 | कर्नाटक |
राष्ट्रीय जलमार्ग -52 | 54 | कर्नाटक |
राष्ट्रीय जलमार्ग -53 | 145 | महाराष्ट्र |
राष्ट्रीय जलमार्ग -54 | 86 | यूपी और बिहार |
राष्ट्रीय जलमार्ग -55 | 364 | तमिलनाडु |
राष्ट्रीय जलमार्ग -56 | 23 | झारखंड |
राष्ट्रीय जलमार्ग -57 | 46 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -58 | 236 | बिहार |
राष्ट्रीय जलमार्ग -59 | 28 | केरल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -60 | 77 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -61 | 28 | मेघालय |
राष्ट्रीय जलमार्ग -62 | 100 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -63 | 327 | राजस्थान |
राष्ट्रीय जलमार्ग -64 | 425 | ओडिशा |
राष्ट्रीय जलमार्ग -65 | 81 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -66 | 248 | गुजरात |
राष्ट्रीय जलमार्ग 67 | 94 | कर्नाटक |
राष्ट्रीय जलमार्ग 68 | 41 | गोवा |
राष्ट्रीय जलमार्ग -69 | 5 | तमिलनाडु |
राष्ट्रीय जलमार्ग -70 | 242 | महाराष्ट्र और तेलंगाना |
राष्ट्रीय जलमार्ग -71 | 27 | गोवा |
राष्ट्रीय जलमार्ग -72 | 60 | महाराष्ट्र |
राष्ट्रीय जलमार्ग -73 | 227 | गुजरात |
राष्ट्रीय जलमार्ग -74 | 78 | कर्नाटक |
राष्ट्रीय जलमार्ग -75 | 141 | तमिलनाडु |
राष्ट्रीय जलमार्ग -76 | 23 | कर्नाटक |
राष्ट्रीय जलमार्ग -77 | 20 | तमिलनाडु |
राष्ट्रीय जलमार्ग -78 | 265 | महाराष्ट्र और तेलंगाना |
राष्ट्रीय जलमार्ग -79 | 29 | आंध्र प्रदेश |
राष्ट्रीय जलमार्ग -80 | 125 | तमिलनाडु |
राष्ट्रीय जलमार्ग -81 | 35 | बिहार |
राष्ट्रीय जलमार्ग -82 | 72 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग -83 | 31 | महाराष्ट्र |
राष्ट्रीय जलमार्ग -84 | 42 | हिमाचल प्रदेश और जम्मू & कश्मीर |
राष्ट्रीय जलमार्ग -85 | 31 | महाराष्ट्र |
राष्ट्रीय जलमार्ग -86 | 72 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -87 | 212 | गुजरात |
राष्ट्रीय जलमार्ग -88 | 14 | गोवा |
राष्ट्रीय जलमार्ग -89 | 46 | महाराष्ट्र |
राष्ट्रीय जलमार्ग -90 | 29 | कर्नाटक |
राष्ट्रीय जलमार्ग -91 | 52 | महाराष्ट्र |
राष्ट्रीय जलमार्ग-92 | 26 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग-93 | 62 | मेघालय |
राष्ट्रीय जलमार्ग -94 | 160 | बिहार |
राष्ट्रीय जलमार्ग -95 | 111 | असम |
राष्ट्रीय जलमार्ग-96 | 314 | झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा |
राष्ट्रीय जलमार्ग -97 (सुंदरबन) | 654 | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय जलमार्ग -98 | 377 | पंजाब और हिमाचल प्रदेश |
राष्ट्रीय जलमार्ग 99 | 64 | तमिलनाडु |
राष्ट्रीय जलमार्ग -100 | 436 | महाराष्ट्र और गुजरात |
राष्ट्रीय जलमार्ग -101 | 42 | नागालैण्ड |
राष्ट्रीय जलमार्ग -102 | 86 | मिजोरम |
राष्ट्रीय जलमार्ग-103 | 73 | उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीय जलमार्ग-104 | 230 | तेलंगाना, कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश |
राष्ट्रीय जलमार्ग-105 | 16 | कर्नाटक |
राष्ट्रीय जलमार्ग-106 | 20 | मेघालय |
राष्ट्रीय जलमार्ग -107 | 45 | तमिलनाडु |
राष्ट्रीय जलमार्ग-108 | 53 | उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीय जलमार्ग -109 | 164 | महाराष्ट्र और तेलंगाना |
राष्ट्रीय जलमार्ग 110 | 1089 | हरियाणा, यूपी और दिल्ली |
राष्ट्रीय जलमार्ग 111 | 50 | गोवा |
इस तालिका के आधार पर निम्न दो महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं;
1. देश में सबसे लम्बा राष्ट्रीय जलमार्ग -4 है जिसकी कुल लम्बाई 2890 है और यह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से गुजरता है. इसके बाद दूसरा सबसे लम्बा राष्ट्रीय जलमार्ग -1 है जो कि 1620 किमी लम्बा है और यूपी, बिहार, झारखंड, और पश्चिम बंगाल गुजरता है.
2. भारत में सबसे छोटा राष्ट्रीय जलमार्ग-69 है जो कि सिर्फ 5 किमी लम्बा है और यह तमिलनाडु से गुजरता है. इसके बाद दूसरा सबसे छोटा राष्ट्रीय जलमार्ग -12 है जो कि सिर्फ 5.5 किमी लम्बा है और उत्तर प्रदेश से गुजरता है.
ऊपर दी गई तालिका से पता चलता है कि परिवहन के अन्य साधन की तुलना में राष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से परिवहन की लागत बहुत सस्ता है। यदि ये सभी राष्ट्रीय जलमार्ग परिचालन हो जाते हैं तो कंपनियों के परिवहन बिल में भारी कमी आएगी जो कि आगे कई वस्तुओं की कीमतों को कम कर देगी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation