संसद भवन में लोक सभा और राज्य सभा दोनों सदन मौजूद हैं. इसी संसद भवन के सेंट्रल हॉल में भारत की कई महान विभूतियों की तस्वीरें लगायी गयीं हैं. इन तस्वीरों से सबसे बाद में लगने वाली तस्वीर पूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की है जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने फरवरी 2019 में किया था.
संसद के सेंट्रल हॉल में इन महान हस्तियों की फोटो इस प्रकार है;
|   पोर्ट्रेट  |    कलाकार  |    अनावरण किया  |  
|   1. महात्मा गांधी  |    ओसवाल्ड बिरले  |    डॉ. राजेंद्र प्रसाद,  |  
|   2. बाल गंगाधर तिलक  |    गोपाल दामोदर देउस्कर  |    जवाहर लाल नेहरू  |  
|   3. श्रीमती सरोजिनी नायडू  |    श्रीमती चिंतामणि  |    डॉ. राजेंद्र प्रसाद  |  
|   4. सी. राजगोपालाचारी  |    एन.एस. सुभा कृष्णा  |    एन. संजीव रेड्डी  |  
|   5. चौधरी चरण सिंह  |    ज़ेबा अमरोहावी  |    डॉ. शंकर दयाल शर्मा  |  
|   6. लाला लाजपत राय  |    सतीश गुजराल  |    जवाहर लाल नेहरू  |  
|   7. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  |    एन.एस. सुभा कृष्णा  |    आर. वेंकटरामन  |  
|   8. पंडित मोतीलाल नेहरू  |    के.एस. कुलकर्णी  |    डॉ. राजेंद्र प्रसाद  |  
|   9. अबुल कलाम आज़ाद  |    के के हेब्बर  |    डॉ. राजेंद्र प्रसाद  |  
|   10. इंदिरा गांधी  |    एस. रोरिक  |    आर. वेंकटरामन  |  
|   11. डॉ. राजेंद्र प्रसाद  |    एच.एस. त्रिवेदी  |    डॉ. एस. राधाकृष्णन  |  
|   12. राजीव गांधी  |    बी. भट्टाचार्यजी  |    डॉ. शंकर दयाल शर्मा  |  
|   13. डॉ. राममनोहर लोहिया  |    जी आर संतोष  |    चंद्रशेखर  |  
|   14. वल्लभ भाई पटेल  |    एन.एस. सुभा कृष्णा  |    डॉ. राजेंद्र प्रसाद  |  
|   15. लाल बहादुर शास्त्री  |    विद्या भूषण  |    डॉ. शंकर दयाल शर्मा  |  
|   16. चितरंजन दास  |    अतुल बोस  |    डॉ. राजेंद्र प्रसाद  |  
|   17. जवाहरलाल नेहरू  |    एस. रोरिक  |    डॉ. एस. राधाकृष्णन  |  
|   18. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर  |    ज़ेबा अमरोहावी  |    वी. पी. सिंह  |  
|   19. मदन मोहन मालवीय  |    एस. एल. हल्दांकर  |    डॉ. राजेंद्र प्रसाद  |  
|   20. मोरारजी देसाई  |    आर.डी. पारीख  |    डॉ. शंकर दयाल शर्मा  |  
|   21. रवींद्रनाथ टैगोर  |    श्री अतुल बोस  |    डॉ. राजेंद्र प्रसाद  |  
|   22. सुभाषचंद्र बोस  |    श्रीमत। चिंतामणि  |    नीलम संजीव रेड्डी  |  
|   23. विनायक दामोदर सावरकर  |    चंद्रकला कुमार कदम  |    डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम  |  
|   24. दादाभाई नौरोजी  |    जे. ए. ललखाका  |    जी. वी. मावलंकर  |  
|   25. अटल बिहारी वाजपेयी  |    कृष्ण कन्हाई  |    राम नाथ कोविंद  |  
संसद के विभिन्न हिस्सों में कई अन्य हस्तियों के चित्र लगाये गये हैं. जैसे पार्लियामेंट्री म्यूजियम में 40 पोट्रेट हैं, लोकसभा चैंबर या स्पीकर की गैलरी के बाहरी लॉबी में 20 पोट्रेट और संसद भवन के वेटिंग हॉल में राष्ट्रीय नेताओं के 20 चित्र लगाये गये हैं.
इन पोर्ट्रेट्स में से अधिकतर भारत के राजनेताओं के चित्र हैं. इसके अलावा संसद भवन में भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र भी उन्हें सम्मान देने के लिए लगाये गये हैं.
भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची, कार्यकाल एवं उनका राजनीतिक सफर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation