भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। हालांकि, इन्हें विशेष बनाने में यहां मौजूद जिले सहयोग करते हैं। इन जिलों का अपना आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक महत्त्व है। आपने भारत के अलग-अलग प्रमुख जिलों के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के 10 सबसे छोटे जिले कौन-से हैं और इनका कितना क्षेत्रफल है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में कुल कितने जिले हैं
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि भारत में करीब 800 जिले हैं। देश में समय-समय पर जिलों की संख्या में बदलाव होता रहता है, जिस वजह से जिलों की सटीक संख्या बताना मुश्किल है। भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां कुल 75 जिले हैं और ये सभी जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं।
भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है
भारत के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह पुडुचेरी का माहे जिला है। यह जिला केवल 9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इतना कम क्षेत्रफल होने के बाद भी यहां की जनसंख्या 40 हजार से अधिक है। वहीं, माहे जिला अपने यहां के शांत समुद्र तट, हरियाली और सुंदर प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है।
यह है देश का दूसरा सबसे छोटा जिला
देश के दूसरे सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह दिल्ली में स्थित मध्य जिला है। दिल्ली में प्रशासनिक स्तर पर कुल 11 जिले हैं, जिनमें से एक मध्य जिला है। यह जिला कुल 21 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हालांकि, इतने क्षेत्र में 5 लाख से अधिक आबादी रहती है। खास बात यह है कि इस जिले में कई ऐतिहासिक इमारत, प्रशासनिक कार्यालय और प्रमुख बाजार हैं, जो कि इस जिले को और खास बनाते हैं।
भारत के 10 सबसे छोटे जिले
संख्या | भारत के जिले | क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर) |
1. | माहे, पुडुचेरी | 9 |
2. | मध्य दिल्ली, दिल्ली | 21 |
3. | लक्षद्वीप, लक्षद्वीप | 30 |
4. | यानम, पुडुचेरी | 30 |
5. | नई दिल्ली, दिल्ली | 35 |
6. | दीव, दमन और दीव | 39 |
7. | उत्तरी दिल्ली, दिल्ली | 61 |
8. | उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली | 62 |
9. | पूर्वी दिल्ली, दिल्ली | 63 |
10. | दमन, दमन और दीव | 72 |
तो, ये थे भारत के 10 सबसे छोटे जिले, जो कि अपने कम एरिया के लिए जाने जाते हैं। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःबिहार का सबसे नया जिला कौन-सा है, यहां जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation