This is an archived article last updated on Jul 25, 2025. The information may be outdated.

भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक PM रहने का रिकॉर्ड अब PM मोदी के नाम, सिर्फ इनसे है पीछे

Last Updated: Jul 25, 2025, 12:55 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब लगातार कार्यकाल में भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। अब मोदी सिर्फ पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने करीब 17 साल तक लगातार देश की बागडोर संभाली थी।

सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पीएम
सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कार्यकाल में भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 जुलाई 2025 को कार्यालय में 4,078 लगातार दिन पूरे किए, जिससे उन्होंने इंदिरा गांधी के 1966 से 1977 तक के 4,077 दिनों के बिना रुके कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया। अब उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक 16 साल और 286 दिन तक देश का नेतृत्व किया था।

PM-KISAN से ज्यादा पैसा दे रही ये दो सरकारी योजनाएं! कैसे और कब करें आवेदन, जानें सबकुछ

कश्मीर का पुराना नाम क्या था? ये रहा सही जवाब

सबसे लंबे समय तक रहने वाले गैर कांग्रेसी PM

74 वर्षीय नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने 26 मई 2014 को देश की बागडोर संभाली थी और पिछले साल जून में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वे कांग्रेस पार्टी से बाहर के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री भी हैं।

भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले PM 

यहां आपभारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू पहले स्थान पर है.     

प्रधानमंत्री का नाम

कार्यकाल

कुल अवधि

जवाहरलाल नेहरू

15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 (दोनों दिन शामिल)

6,130 दिन (लगभग 16 वर्ष 9 माह 13 दिन, लगभग 17 वर्ष) 

नरेंद्र मोदी

26 मई 2014 से वर्तमान तक

4,078 दिन (अब तक)

इंदिरा गांधी

24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977

4,077 दिन

मनमोहन सिंह

22 मई 2004 से 26 मई 2014

10 वर्ष 4 दिन

अटल बिहारी वाजपेयी

16 मई 1996 से 1 जून 1996

19 मार्च 1998 से 12 अक्टूबर 1999

13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004

कुल 3 कार्यकाल

लगातार छह चुनाव जीतने का रिकॉर्ड

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मोदी भारत के एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों स्तरों पर लगातार छह चुनाव जीते हैं, जिसमें गुजरात विधानसभा चुनावों में 2002, 2007 और 2012 में और लोकसभा चुनावों में 2014, 2019 और 2024 शामिल है। गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी मोदी के नाम है.

साधारण परिवार से ऐतिहासिक नेतृत्व तक का सफर

वडनगर, गुजरात के एक साधारण परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी ने बचपन में अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अहम जिम्मेदारियां संभालीं।

यूपी के जौनपुर जिले का पुराना नाम क्या था? यहां देखें नाम


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 25, 2025, 12:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News