उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यूपी के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है।
वहीं, यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है और आज इस देश की आबादी लगभग ब्राजील के बराबर है।
भारत में इस समय मानसून अलग-अलग राज्यो में दस्तक दे चुका है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे कम बारिश वाला जिला है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है। ये जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं। वहीं, ये मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जिसमें पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और रोहिलखंड है। इन संभागों में कुल 351 तहसील, 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद्, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है। यह जिला प्रसिद्ध मेंढक मंदिर के लिए जाना जाता है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है। यह जिला 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हापुड़ शहर अपने यहां की स्टेनलेस स्टील विनिर्माण के लिए भी जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश का सबसे कम बारिश वाला जिला
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का सबसे कम बारिश वाला जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि प्रदेश का सबसे कम बारिश वाला जिला मथुरा है।
कितनी होती है मथुरा में बारिश
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मथुरा में कितनी बारिश होती है, तो आपको बता दें कि मथुरा में औसतन रूप से 54.4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की जाती है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक बारिश वाला जिला कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation