न्यूनतम समर्थन मूल्य (2015-16): अर्थ और भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान

Jan 25, 2017, 12:14 IST

न्यूनतम समर्थन मूल्य, वह मूल्य है जिस पर सरकार किसानों द्वारा बेचीं जाने वाली अनाज की पूरी मात्रा खरीदने के लिए तैयार रहती है | इन न्यूनतम मूल्यों का सुझाव सरकार द्वारा स्थापित  कृषि और लागत मूल्य आयोग (CACP) करता है और मूल्यों की घोषणा सरकार करती है | यह समर्थन मूल्य साल में दो बार रबी और खरीफ की खेती के लिए कुल 24 फसलों के लिए घोषित किया जाता है|

न्यूनतम समर्थन मूल्य, वह मूल्य है जिस पर सरकार किसानों द्वारा बेचीं जाने वाली अनाज की पूरी मात्रा खरीदने के लिए तैयार रहती है| इन न्यूनतम मूल्यों का सुझाव सरकार द्वारा स्थापित कृषि और लागत मूल्य आयोग (CACP) करता है और मूल्यों की घोषणा सरकार करती है |

भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान:

यह समर्थन मूल्य साल में दो बार रबी और खरीफ की खेती के लिए कुल 24 फसलों के लिए घोषित किया जाता है| यह मूल्य किसानों को इस बात की गारंटी देता है कि उनके द्वारा चाहे जितनी भी मात्रा में फसलें पैदा कर ली गयी हो फिर भी सभी पैदा की गयी फसलों को एक निश्चित न्यूनतम मूल्य प्राप्त होगा, इसे ही न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है| अतः इस न्यूनतम मूल्य को घोषित करने का मुख्य उद्येश्य किसानों को ज्यादा फसल पैदा करने के उत्साहित करना होता है | इसी मूल्य पर खाद्यान्न खरीदकर सरकार भारतीय खाद्य निगम को दे देती है और यह निगम इन्ही खाद्यान्नों को इशू मूल्य (Issue Price) पर गरीबों को अन्नपूर्ण अन्न योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से बांटती है|

CLASSIFICATION OF crops

न्यूनतम समर्थन मूल्यों (MSP) की घोषणा करते समय इन तथ्यों को ध्यान में रखना पड़ता है: उत्पादन लगत, आगतों के मूल्यों में परिवर्तन, बाजार में महंगाई, लोगों की आय, मांग और पूर्ती की दशा|

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का अवलोकन

आइये अब यह जानते हैं कि भारत सरकार ने वर्ष 2015-16 के लिए रबी की फसल के लिए कितना समर्थन मूल्य घोषित किया है |

  जिन्स

2014-15  के लिए MSP

2015-16 के लिए MSP

 

(रु.प्रति क्विंटल)

(रु.प्रति क्विंटल)

गेहूं

1450

1525

जौ

1150

1225

चना

3175

3425

मसूर

3075

3325

सरसों

3100


3350

कुसुम

3050

3300

Source: Press Information Bureau 

खरीफ फसलों के लिए (2015-16 सत्र के लिए) न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार है:

    जिन्स

 2016-17  के लिए MSP

(रु.प्रति क्विंटल)

2015-16 के लिए MSP

(रु. प्रति क्विंटल)

धान

 साधारण- 1470

1410

ग्रेड A - 1510

1450

ज्वार

 संकर किस्म -1625

1570

1650

1590

बाजरा

1330

1275

मक्का

1365

1325

रागी

1725

1650

अरहर

4625

4625

(रु..200/- बोनस भी शामिल)

मूंग

4800

4850

(रु..200/- बोनस भी शामिल)

उरद

4575

4625

(रु..200/- बोनस भी शामिल)

मूंगफली

(छिलका सहित) 

4120

4030

सोयाबीन

 काला- 2675

----

पीला-

2600

सूरजमुखी के बीज

3850

3800

तिल

4800

4700

रामतिल (काला तिल)

3725

3650

    रुई

 मीडियम आकार-

3860

3800

बड़ा आकार- 4160

4100

Press Information Bureau 

अब आप सरकार द्वारा घोषित किये जाने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्यों के महत्व के बारे में जान ही चुके होंगे | अतः यह कहा जा सकता है कि ये समर्थन मूल्य देश में खाद्यान्नों की कीमतों में उतार- चढ़ाव को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ताकि किसानों (उत्पादक) और गरीब जनता (उपभोक्ता) के हितों की रक्षा की जा सके |

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News