हरियाणा का सर्वाधिक महिला साक्षर जिला कौन-सा है, जानें

Nov 22, 2024, 15:48 IST

हरियाणा भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की कुल साक्षरता दर 75.5 फीसदी दर्ज की गई थी। इस लेख में हम राज्य में सर्वाधिक महिला साक्षर जिला के बारे में जानेंगे। 

हरियाणा का सर्वाधिक महिला साक्षर जिला
हरियाणा का सर्वाधिक महिला साक्षर जिला

हरियाणा भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य देश के करीब 1.6 फीसदी हिस्से पर है। भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें हरियाणा राज्य का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

आपने राज्य के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि हरियाणा के किस जिले में सबसे अधिक पढ़ी-लिखी महिलाएं हैं। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

हरियाणा का परिचय 

हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर, 1966 को किया गया था। इस राज्य का गठन पंजाब से अलग कर 17वें राज्य के रूप में किया गया था। राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है। वहीं, यह राज्य न सिर्फ देशी खान-पान के लिए जाना जाता है, बल्कि इसे खिलाड़ियों का गढ़ भी कहा जाता है। क्योंकि, हर साल यहां से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलते हैं। 

हरियाणा में कुल जिले और मंडल 

हरियाणा में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 22 हैं, जो कि 10 मंडलों का हिस्सा हैं। इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल आते हैं। इन उपमंडलों में हमें 97 तहसील देखने को मिलती है। वहीं, यहां कुल 10 नगर निगम, पांच राज्य सभा और 10 लोक सभा सीटें होने के साथ-साथ 91 विधानसभा सीटें मौजूद हैं। ऐसे में यह राज्य भारतीय राजनीति में अपना विशेष स्थान रखता है। 

हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो कुल 22 जिलों में से सबसे बड़ा जिला सिरसा है। यह जिला कुल 4277 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह फरीदाबाद  जिला है। यह जिला कुल 742.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। आपको बता दें कि जनसंख्या के हिसाब से भी फरीदाबाद जिला सबसे छोटा जिला है।

हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले 

हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो राज्य का सबसे पूर्वी जिला यमुनानगर है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला पंचकूला, सबसे पश्चिमी जिला सिरसा और सबसे दक्षिणी जिला नूंह है। 

हरियाणा का सर्वाधिक महिला साक्षर जिला 

हरियाणा के सर्वाधिक महिला साक्षर जिले की बात करें, तो यह गुरुग्राम है। साल 2011 में यहां महिला साक्षरता दर 77.98 फीसदी दर्ज की गई थी। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः दुनिया के 5 सबसे छोटे देश कौन-से हैं, यहां देखें लिस्ट

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News