दुनिया के 5 सबसे छोटे देश कौन-से हैं, यहां देखें लिस्ट
दुनिया में कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 है, हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश के रूप में 193 देश शामिल हैं। इन देशों में कुछ देशों का क्षेत्रफल बहुत अधिक है, जिससे वे दुनिया के शीर्ष बड़े देशों में शामिल हैं। वहीं, कुछ देशों का क्षेत्रफल बहुत कम है, जिससे वे दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल है। इस लेख में हम दुनिया के पांच सबसे छोटे देशों के बारे में जानेंगे, जो कि अपने बहुत ही कम एरिया के लिए जाने जाते हैं।
दुनिया में कुल महाद्वीप की बात करें, तो इनकी संख्या सात है। इन महाद्वीपों में अलग-अलग देश मौजूद हैं। इन देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 देश हैं। इन देशों में सिर्फ 193 देश हैं, जो कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश के रूप में शामिल हैं।
सबसे अधिक देशों की बात करें, तो यह अफ्रीका महाद्वीप में स्थित हैं, जिनकी कुल संख्या 54 है। वहीं, सबसे कम देश उत्तरी अमेरिका में हैं, जिनकी संख्या सिर्फ दो है। आपने दुनिया के अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा।
इसमें कुछ देश दुनिया के सबसे बड़े देशों में शामिल हैं, तो कुछ देश दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल हैं। हालांकि, क्या आप दुनिया के पांच सबसे छोटे देशों का नाम जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया का सबसे छोटा देश
आपने दुनिया के सबसे छोटे देश के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा। इस देश की बात करें, तो यह वैटिकन सिटी है। यह देश यूरोप महाद्वीप में आता है, जो कि 0.49 वर्ग किलोमीटर फैला हुआ है। इसके सीमांत देश की बात करें, तो यह इटली है।
दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश
दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश मोनेको है। यह देश भी यूरोप महाद्वीप में आता है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 2.02 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, इसका सीमांत देश फ्रांस है।
दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश
दुनिया के तीसरे सबसे छोटे देश की बात करें, तो यह नाउरू है। यह देश ऑस्ट्रेलिया और ओशिनिया महाद्वीप में आता है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 21 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश
दुनिया के चौथे सबसे छोटे देश की बात करें, तो यह तुवालु है। यह देश कुल 26 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और ऑस्ट्रेलिया व ओशिनिया महाद्वीप में आता है।
दुनिया का पांचवा सबसे छोटा देश
दुनिया के पांचवे सबसे छोटे देश के बात करें, तो यह सैन मैरिनो है। यह देश कुल 61 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। सैन मेरिनो यूरोप महाद्वीप में आता है और इसका सीमांत देश इटली है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.