दुनिया के इन देशों के बराबर है भारत के इन पांच राज्यों की आबादी, जानें
भारत को हम विविधताओं के देश के रूप में जानते हैं। बीते कुछ वर्षों में यहां की जनसंख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस कड़ी में हमारा देश चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाले देश बनने की राह पर है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के 5 सबसे अधिक आबादी वाले राज्य कौन-से हैं, जिनकी आबादी दुनिया के अन्य देशों के बराबर है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत को हम विविधताओं के देश के रूप में जानते हैं। यहां की संस्कृती और अनूठी परंपराओं का विश्वभर में बोलबाला है। वैश्विक स्तर पर भारत ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिससे भारत की स्थिति और भी मजबूत हुई है और हम विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने में भी कामयाब हुए हैं।
इस बीच जनसंख्या को लेकर भी हमारी पहचान किसी से छिपी नहीं है। बीते कुछ वर्षों में यहां की जनसंख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस कड़ी में हमारा देश चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाले देश बनने की राह पर है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के 5 सबसे अधिक आबादी वाले राज्य कौन-से हैं, जिनकी आबादी दुनिया के अलग-अलग देशों के बराबर है ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य
भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य की बात करें, तो यह उत्तर प्रदेश है। साल 2011 में यहां की आबादी 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। इस देश की आबादी लगभग ब्राजील देश के बराबर है।
भारत का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य
भारत के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य की बात करें, तो यह महाराष्ट्र है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 11,23,72,972 दर्ज की गई थी। इस राज्य की आबादी लगभग मेक्सिको देश के बराबर है।
भारत का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य
भारत के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य की बात करें, तो यह बिहार राज्य है। यहां साल 2011 में 10,38,04,637 आबादी दर्ज की गई थी। इस राज्य की आबादी लगभग दुनिया के फिलिपिंस देश के बराबर है।
भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य
भारत के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य की बात करें, तो यह पश्चिम बंगाल राज्य है। साल 2011 में यहां की आबादी 913,47,736 दर्ज की गई थी। इस राज्य की आबादी लगभग वियतनाम देश के बराबर है।
भारत का पांचवा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य
भारत के पांचवे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य की बात करें, तो यह मध्य प्रदेश है। साल 2011 में यहां की आबादी 725,97,565 दर्ज की गई थी। इस राज्य की आबादी लगभग तुर्किये देश के बराबर है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः दुनिया के 11 देशों में बहती है यह नदी, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.