दुनिया के 11 देशों में बहती है यह नदी, जानें
भारत में आपने कई नदियों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग नदियों का प्रवाह होता है। इसमें से कुछ नदियों का लंबाई काफी अधिक है, तो कुछ नदियां केवल एक या दो देशों तक ही सीमित हैं। हालांकि, एक नदी ऐसी भी है, जो कि एक या दो नहीं, बल्कि 11 देशों से होकर बहती है। कौन-सी है यह नदी, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग नदियों का प्रवाह होता है। नदियां जैव विवधता का प्रमुख अंग होती हैं, जो कि पीने के पानी से लेकर सिंचाई व वन्य जीवों के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करती हैं।
इस कड़ी में आपने अलग-अलग नदियों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया की ऐसी नदी कौन-सी है, जो कि एक यो दो नहीं, बल्कि 11 देशों से होकर बहती है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
11 देशों में बहने वाली नदी कौन-सी है
11 देशों में बहने वाली नदी की बात करें, तो यह नील नदी है। यह नदी मिस्र में बहने वाली नदी है, जो कि प्रवाह क्षेत्र व अपने किनारे विकसित हुई सभ्यता के लिए जानी जाती है।
दुनिया की सबसे लंबी नदी
दुनिया की सबसे लंबी नदी की बात करें, तो यह नील नदी है। यह नदी विक्टोरिया झील से निकलती है और अलग-अलग देशों से होते हुए भूमध्यसागर में जाकर समा जाती है। इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह 6690 किलोमीटर लंबी है। मिस्र की प्राचीन सभ्यता का विकास इस नदी की घाटी में हुआ है। वहीं, मिस्र देश का प्रसिद्ध अस्वान बांध इस नदी पर ही बनाया गया है।
कौन-कौन-से देशों में बहती है नदी
अब सवाल है कि आखिर दुनिया के वे 11 देश कौन-से हैं, जिनसे नील नदी का प्रवाह होता है। यह नदी बुरुंडी, तंजानिया, रवांडा, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, इरीट्रिया, केन्या, युगांडा, सूडान, इथियोपिया, मिस्र और दक्षिणी सूडान है। यह नदी इन देशों से होकर बहती है।
संकरी घाटी से बहती है नदी
नील नदी संकरी घाटियों से होते हुए बहती है। कुछ जगहों पर इसकी लंबाई 200 मीटर से भी कम आंकी गई है। वहीं, नदी के आसपास का मौसम सालभर गर्म रहता है। ऐसे में यहां सालभर अधिक वर्षा देखने को मिलती है। यहां औसतन वर्षा का रिकॉर्ड 212 सेंटीमीटर तक दर्ज किया जाता है।
नील नदी की प्रमुख सहायक नदियां
नील नदी की प्रमुख सहायक नदियों की बात करें, तो यह स्वेत और नीली नदी है। इसमें स्वेत नदी अफ्रीका की ग्रेट लेक्स से निकलती है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.