साल 2023 अब कुछ दिनों में इतिहास के पन्नों में चला जायेगा ऐसे में चलिये जानते है कि इन्टरनेट की इस दुनिया में किन चीजों पर लोगों की ज्यादे नज़र थी. आमतौर पर लोग विकीपीडिया पर कई सारी चीजे सर्च करते है. क्या आपको पता है कि इस साल अपने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया?
सबके मन में हर दिन कुछ न कुछ सवाल आते है और लोग अक्सर इनका जवाब इंटरनेट पर सर्च करते है, जिसमें ज्यादातर लोग विकिपीडिया का सहारा लेते हैं. चलिये हम आपको बताते है कि इस साल विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा किसके बारें में पढ़ा गया.
इस साल विकीपीडिया पर सबसे ज्यादा क्या पढ़ा गया?
विकीपीडिया पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च की बात करें तो चैटजीपीटी, 2023 क्रिकेट विश्व कप, ओपेनहाइमर, इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़े आर्टिकल सबसे ज्यादा पढ़े गए. इस लिस्ट में फिल्मों खेल, मशहूर हस्तियों से जुड़े आर्टिकल टॉप सर्च में रहे. साथ ही यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बारे में भी काफी सर्च किया गया.
साल 2023 में 84 बिलियन सर्च:
विकिपीडिया एक मुफ़्त ऑनलाइन सर्च पोर्टल है जिसे विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा होस्ट किया जाता है. दरअसल, विकिपीडिया से जुड़ी गैर-लाभकारी संस्था विकिमीडिया ने साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए आर्टिकल की एक लिस्ट जारी की है. अंग्रेजी विकिपीडिया को 2023 में 84 बिलियन से अधिक बार देखा गया और आर्टिकल के बारें में सर्च किया गया.
ChatGPT रहा टॉप पर:
विकिमीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल ChatGPT विकिपीडिया पर सबसे अधिक पढ़े जाने वाले आर्टिकल की लिस्ट में टॉप पर रहा. इस साल ChatGPT के बारें में लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया. रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT आर्टिकल के 49,490,406 पेजव्यू हैं. वही दूसरे स्थान पर "2023 में मृत्यु" (Deaths in 2023) के बारें में सबसे ज्यादा पढ़ा गया जिसका पेजव्यू 42,666,860 रहा.
टॉप 5 में भारत का जलवा:
पूरी दुनिया में इस साल सर्च किये गए टॉप 5 आर्टिकल में 2 आर्टिकल भारत से जुड़े हुए है. इसमें भारत में आयोजित होने वाले वनडे क्रिकेट विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टॉप पर रहा. अन्य तीन में चैटजीपीटी, ओपेनहाइमर और 'डेथ्स इन 2023' टॉप पर रहे.
यह भी देखें:
India's Prowess in 2023: दुनिया को चौंकाने वाली भारत की 10 उपलब्धियां क्या हैं?
साल 2023 के महत्वपूर्ण समिट और कॉफ्रेंस की पूरी लिस्ट यहां देखें
इस साल शाहरुख़ भी रहे मोस्ट सर्च में:
टॉप 10 मोस्ट सर्च आर्टिकल में बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ की दो फिल्मों ने भी अपनी जगह बनायीं. किंग खान की मूवी 'जवान' और 'पठान' से जुड़े आर्टिकल इस साल टॉप 10 में चामिल है. दोनों फिल्मों को विकीपीडिया प्लेटफॉर्म पर 21,791,126 और 19,932,509 पेजव्यू मिले हैं.
साल 2023 में विकिपीडिया पर मोस्ट पेजव्यू वाले आर्टिकल:
साल 2023 में विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ें जाने वाले आर्टिकल में टॉप 25 की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है-
विकिपीडिया पर मोस्ट पेजव्यू वाले आर्टिकल
विकिपीडिया पर मोस्ट पेजव्यू वाले आर्टिकल | |
आर्टिकल | पेजव्यू |
चैटजीपीटी | 49,490,406 |
'डेथ्स इन 2023' | 42,666,860 |
2023 क्रिकेट विश्व कप | 38,171,653 |
इंडियन प्रीमियर लीग | 32,012,810 |
ओपेनहाइमर (फ़िल्म) | 28,348,248 |
क्रिकेट विश्व कप 2023 | 25,961,417 |
जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर | 25,672,469 |
जवान (फिल्म) | 21,791,126 |
2023 इंडियन प्रीमियर लीग | 20,694,974 |
पठान (फिल्म) | 19,932,509 |
द लास्ट ऑफ अस (टीवी सीरीज) | 19,791,789 |
टेलर स्विफ्ट | 19,418,385 |
बार्बी (फिल्म) | 18,051,077 |
क्रिस्टियानो रोनाल्डो | 17,492,537 |
लियोनेल मेस्सी | 16,623,630 |
प्रीमियर लीग | 16,604,669 |
मैथ्यू पेरी | 16,454,666 |
संयुक्त राज्य अमेरिका | 16,240,461 |
एलन मस्क | 14,370,395 |
अवतार: (द वे ऑफ़ वाटर) | 14,303,116 |
भारत | 13,850,178 |
लिसा मैरी प्रेस्ली | 13,764,007 |
गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम | 3,13,392,917 |
यूक्रेन पर रूसी आक्रमण | 12,798,866 |
एंड्रयू टेट | 12,728,616 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation