नए साल के आने में अब बस कुछ ही दिन बचे है ऐसे में हम बीते साल में भारत की उन उपलब्धियों की चर्चा करने जा रहे है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया. भारत में इस वर्ष चांद से लेकर धरती तक कई बड़े कारनामे किये है. साथ ही भारत ने दुनियाभर में अपने नेतृत्व क्षमता को भी लोहा मनवाया है.
दरअसल सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें साल 2023 में देश को गौरवान्वित वाली प्रमुख उपलब्धियों को शेयर किया गया है. चलिये आज हम भारत की उन 10 उपलब्धियों के बारें में बताते है.
इस साल दुनिया को चौंकाने वाली भारत की 10 उपलब्धियां:
वैसे तो भारत के लिए यह साल प्रगति का वर्ष रहा है लेकिन उन उपलब्धियों में से कुछ बेहद खास और ऐतिहासिक रही. सरकार के MyGovIndia की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें भारत की 10 उपलब्धियों के बारें में बताया गया है-
10. दीपोत्सव का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:
भागवान राम की नगरी अयोध्या में इस साल एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया जहां सरयू नदी के 51 तटों पर 22 लाख 23 हजार दीपक प्रज्वलित किये गए जो दीपोत्सव का एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. वहीं राम मंदिर के अंदर 50 हजार दिए प्रज्वलित किए गए.
यह भी पढ़ें: साल 2023 के महत्वपूर्ण समिट और कॉफ्रेंस की पूरी लिस्ट यहां देखें
9. दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग:
इस साल पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग को देश को समर्पित किया जो साल 2023 में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है. यह बिल्डिंग 659,611 वर्ग मीटर में फैला है इसे सूरत डायमंड बोर्स ने तैयार किया है.
8. डिजिटल पेमेंट में भारत रहा टॉप पर:
साल 2023 में पूरी दुनिया में डिजिटल पेमेंट से कुल लेनदेन लगभग 9.46 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. भारत डिजिटल भुगतान की लिस्ट में टॉप पर रहा. साल 20२२ में में भारत में 89.5 मिलियन डिजिटल पेमेंट किये गए. भारत सरकार के MyGovIndia द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 2022 में दुनिया भर में किए गए सभी रियल टाइम का 46% भारत में किया गया था.
7. सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था:
भारत इस साल दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार भारत की दूसरी तिमाही की वृद्धि दर दुनिया में सबसे अधिक रही और देश सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी गति बरकरार रखे हुए है.
From reaching the South Pole of Moon to claiming the title of the world's fastest-growing economy, here are 10 moments that showcased India's prowess in 2023.
— MyGovIndia (@mygovindia) December 21, 2023
Cheers to India's resounding crescendo in 2023#NewIndia pic.twitter.com/lcP0FyMfs4
6. दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील:
साल 2023 में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने फ्रांस की एयरबस और अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग से 470 यात्री विमान खरीदने का सौदा किया जो दुनिया की सबसे बड़ी कमर्शियल एयरक्राफ्ट डील थी. इस डील ने वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को मजबूत कर दिया.
5. सर्वाधिक देशों की भागीदारी वाला योगा सेशन:
इस साल संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस बड़े योग सेशन का आयोजन किया गया जहां अधिकांश राष्ट्रीयताओं के लोगों की भागीदारी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना. इसका आयोजन 21 जून को 9वें इंटरनेशनल योग डे पर किया गया था.
4. दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज:
प्रधान मंत्री मोदी ने इस साल दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज - एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई थी जो दुनिया में चर्चा का विषय बन गयी थी. साथ ही पीएम मोदी ने वाराणसी में टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया था. एमवी गंगा विलास एक क्रूज है जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू किया और बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक पहुंचने के लिए 51 दिनों में लगभग 3,200 किमी की यात्रा किया है.
3. दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर स्वर्वेद महामंदिर का भी उद्घाटन किया. दुनिया के सबसे बड़े योगा सेंटर का निर्माण वाराणसी के चौबेपुर इलाके के उमरहा में किया गया है. यह एक 7-मंजिला मेडिटेशन सेंटर है जो दुनिया में सबसे बड़ा है. नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर 3 लाख वर्ग फीट में फैला है.
2. सबसे तेज़ 5जी रोलआउट का रिकॉर्ड:
उत्तराखंड के गंगोत्री में 2,00,000वीं 5जी साइट का शुभारंभ केंद्रीय संचार, रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था. दरअसल इसके साथ पूरी दुनिया में सबसे तेज़ 5जी रोलआउट का रिकॉर्ड बना जिसके तहत हर मिनट एक साइट स्थापित की गई. 700 जिलों को कवर करने वाली 2,00,000 साइट 8 माह में स्थापित की गई थी.
1. चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश:
भारत साल 2023 में चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना. इसरो ने पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया. इसके साथ ही भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के साथ चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया. चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई, 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया था. जिसके बाद विक्रम लैंडर 23 अगस्त, 2023 को चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल लैंडिंग किया था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation