पृथ्वी के अस्तित्त्व को करोड़ों साल हो चुके हैं और करोड़ों साल से ही इस धरती पर जीवन रहा है। हालांकि, समय के साथ धरती पर जीवन का इतिहास बदला और पशु-पक्षियों के साथ मानव सभ्यता का जन्म हुआ। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दुनिया की प्राचीन सभ्यताओं का विकास नदी किनारे ही हुआ है।
इस कड़ी में कबीले, जनपद और देश आकार लेते चले गए। वर्तमान में दुनिया में कुल 195 देश हैं, जिसमें से 193 संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं। वहीं, दो देश इसके सदस्य नहीं बने हैं। जब भी हम दुनिया के इतिहास को उठाकर पढ़ते हैं, तो हमें प्राचीन सभ्यताओं और उनसे जुड़े देशों के बारे में पढ़ने को मिलता है।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे पुराना देश कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
कौन-सा देश है सबसे पुराना देश
हाल ही में World Population Review की ताजा रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें ईरान देश को सबसे पुराना देश का दर्जा दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां मानव सभ्यता एक लाख सालों से मौजूद है।
कब बसा था प्राचीन मिस्र
हम किताबों में प्राचीन मिस्र के बारे में भी पढ़ते हैं, जहां के पिरामिड हमें आकर्षित करते हैं, जो कि एक कब्रगाह के रूप में मौजूद हैं। प्राचीन मिस्र नील नदी के किनारे बसी सबसे पुरानी सभ्यताओं में है, जो कि 3150 ईसा पूर्व की है।
सबसे पुरानी सभ्यताओं में शामिल है चीन
भारत का पड़ोसी देश चीन अपनी संस्कृति और प्राचीन सभ्यता के लिए जाना जाता है। यह दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यातओं में शामिल है।
कितना पुराना है भारत
अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर भारत कितने साल पुराना देश है। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दुनिया का सातवां सबसे पुराना देश है। इसके इतिहास की शुरुआत 2000 ईसा पूर्व में हुई थी। ऐसे में भारत की शुरुआत करीब 65000 साल पहले हुई थी।
वियतनाम और सूडान भी सबसे पुराने देशों में शामिल
वियतनाम देश का इतिहास 2700 साल पुराना है। वहीं, सूडान देश का इतिहास उतना ही पुराना बताया जाता है, जितना पुराना नील नदी का इतिहास है। ऐसे में ये देश दुनिया के सबसे पुराने देशों में शामिल हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation