भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा के रूप में जानी जाती है। यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत में पहली ट्रेन का संचालन 1853 में मुंबई से ठाणे के बीच हुआ था। इसके बाद भारत में रेलवे का विस्तार हुआ और आज भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बन गया है। आपने भी भारत के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से यात्रा की होगी। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के 10 सबसे पुराने रेलवे स्टेशन कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन
सबसे पहले हम भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस है। यह पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस के रूप में भी जाना जाता था। इस रेलवे स्टेशन का डिजाइन फ्रेडरिक विलियम स्टीवन द्वारा तैयार किया गया था।
इसके बाद साल 1878 में इसका निर्माण शुरू किया गया था, जो कि 1887 में जाकर पूरा हुआ था। साल 1996 में इसका नाम छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा गया। वहीं, 2017 में इसका नाम छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया। आपको यह भी बता दें कि यह रेलवे स्टेशन विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल है, जो कि भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन-सा है, जानें
भारत के 10 सबसे पुराने रेलवे स्टेशन
अब हम नीचे दी गई टेबल के माध्यम से भारत के 10 सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों के बारे में जानेंगे।
संख्या | नाम | जगह | निर्माण |
1. | छत्रपति शिवाजी टर्मिनस | मुंबई | 1853 |
2. | हावड़ा जंक्शन | कोलकाता | 1854 |
3. | रोया पुरम रेलवे स्टेशन | चेन्नई | 1856 |
4. | कानपुर सेंट्रल | उतर प्रदेश | 1859 |
5. | वडोदरा जंक्शन | गुजरात | 1861 |
6. | इलाहबाद जंक्शन | उतर प्रदेश | 1859 |
7. | झांसी जंक्शन | उतर प्रदेश | 1881 |
8. | मद्रास सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल) | चेन्नई | 1873 |
9. | आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन | उतर प्रदेश | 1873 |
10. | पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन | दिल्ली | 1864 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation