This is an archived article last updated on Aug 19, 2025. The information may be outdated.

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: युवाओं को ₹15000 देने के लिए मोदी सरकार ने खोला पोर्टल, इस तरह मिलेंगे पैसे

Last Updated: Aug 19, 2025, 14:44 IST

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM VBRY) के तहत मोदी सरकार ने युवाओं के लिए पोर्टल शुरू कर दिया है। पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 की सहायता राशि दो किस्तों में सीधे DBT मोड से मिलेगी। नियोक्ताओं को भी नए कर्मचारी पर ₹3,000/माह तक प्रोत्साहन मिलेगा। रजिस्ट्रेशन पोर्टल और उमंग ऐप पर किया जा सकता है।

इसके अलावा, लाभार्थी ‘उमंग ऐप’ के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना UAN (Universal Account Number) डालना होगा।
इसके अलावा, लाभार्थी ‘उमंग ऐप’ के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना UAN (Universal Account Number) डालना होगा।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Viksit Bharat Rozgar Yojana- PMVBRY) की घोषणा की थी। अब केंद्र सरकार ने इस योजना को लागू कर दिया है और इसका ऑफिसियल पोर्टल भी लाइव हो गया है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को पहली नौकरी पर आर्थिक सहायता देना और नियोक्ताओं को नई भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। करीब 1 लाख करोड़ रुपये के बजट वाली यह स्कीम अगले दो वर्षों में देशभर में 3.5 करोड़ से अधिक नई नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखती है। 

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana- PM VBRY हाई लाइट्स 

योजना की अवधि

2 वर्ष (31 जुलाई 2027 तक)

कुल बजट/व्यय

₹99,446 करोड़

लक्ष्य

3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों का सृजन

पात्रता (Eligibility)

मासिक वेतन ₹1 लाख तक पाने वाले वेतनभोगी कर्मचारी

युवा लाभ

पहली नौकरी पर ₹15,000 (दो किस्तों में DBT के जरिए)

नियोक्ता लाभ

प्रति नए कर्मचारी पर ₹3,000/माह तक प्रोत्साहन राशि

पहली नौकरी पर 15,000 रुपये की मदद

जो युवा 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच पहली नौकरी हासिल करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से ₹15,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह राशि दो किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाएगी। भुगतान के लिए आधार-ब्रिज्ड पेमेंट सिस्टम (ABPS) का इस्तेमाल होगा।

3,000 रुपये तक का प्रोत्साहन

केवल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि नियोक्ताओं (Employers) को भी नई भर्ती करने पर फायदा मिलेगा। प्रत्येक नए कर्मचारी पर सरकार की ओर से नियोक्ता को अधिकतम ₹3,000 प्रति माह का प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह राशि सीधे पैन-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाएगी।

PM VBRY के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए युवाओं और नियोक्ताओं को आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा:

इसके अलावा, लाभार्थी ‘उमंग ऐप’ के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना UAN (Universal Account Number) डालना होगा।

कैसे होगा वेरिफिकेशन

योजना का लाभ लेने के लिए पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के जरिए UAN जनरेट करना अनिवार्य होगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और सीधे पात्र युवाओं को ही लाभ मिलेगा।

इस तरह, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना न केवल युवाओं की पहली नौकरी को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम है, बल्कि योजना नियोक्ताओं को अधिक भर्ती करने के लिए प्रेरित भी करेगी।

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 19, 2025, 14:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News