उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है प्रिंटिंग का शहर, जानें

Dec 8, 2024, 23:07 IST

उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। यहां के जिले अपनी अलग-अलग खूबी के लिए जाने जाते हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला प्रिंटिंग का शहर भी कहा जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में प्रिंटिंग का शहर
यूपी में प्रिंटिंग का शहर

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। साथ ही, यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी।

भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। इस कड़ी में यहां के जिले अलग-अलग उपनामों से जाने जाते हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला प्रिंटिग का शहर के रूप में भी जाना जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का परिचय 

उत्तर प्रदेश आज जिस जगह पर है, वहां हजारों साल पहले कौशल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। बाद में यहां शर्की पहुंचे और उन्होंने यहां जौनपुर शहर बसाया। कुछ समय बाद यहां मुगल पहुंचे और उन्होंने यहां अवध सूबा बसाया। वहीं, ब्रिटिशों का राज हुआ, तो उन्होंने यहां पास में उत्तर-पश्चिम प्रांत बसाया। बाद में इस प्रांत को अवध सूबे के साथ मिला दिया गया, जिसे संयुक्त प्रांत नाम दिया गया। साल 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश के कुल जिले 

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके अतिरिक्त यहां 351 तहसील, 17 नगर निगम,  826 सामुदायिक विकास खंड, 200 नगर पालिका परिषद्, 75 नगर पंचायत और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत हैं।

उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले 

उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले हैं, जिनमें सबसे पूर्वी जिला बलिया है। सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। 

यूपी में कौन-सा जिला है प्रिंटिंग का शहर

उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले को हम प्रिटिंग के शहर के रूप में भी जानते हैं। यूपी की एक जनपद-एक उत्पाद वेबसाइट के मुताबिक, ‘फर्रूखाबाद (पीतल तथा लकड़ी की बनी डाइयों ) ब्लाक प्रिंटिंग के लिए प्रसिद्ध है। ये ब्लाक कंबलों के आवरण, शालों, साड़ियों, सूट, स्कार्फ, स्टोल्स आदि पर प्रयोग लिए जाते हैं।

यहां निर्मित उत्पादों की मांग न केवल भारत बल्कि अमेरिका, ब्राजील एवं बहुत से एशियाई व यूरोपीय देशों में है।’ यही वजह है कि इस शहर को हम प्रिंटिंग का शहर भी कहते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज किस राज्य में है, यहां जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News