This is an archived article last updated on Dec 6, 2023. The information may be outdated.

Pro Kabaddi 2023 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें

Last Updated: Dec 6, 2023, 12:21 IST

प्रो कबड्डी लीग 2023-24 की शानदार शुरुआत हो गयी है जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. प्रो कबड्डी लीग का आयोजन मैच सिटी कारवां फॉर्मेट किया जा रहा है. मैच, लीग में खेलने वाली सभी बारह टीमों के गृह नगर में आयोजित किये जायेंगे. आप यहां टीम-वाइज उनके द्वारा खेले गए मैच, जीत, हार और उनके द्वारा अर्जित किये गए पॉइंट्स की अपडेटेड डिटेल्स देख सकते है.

प्रो कबड्डी लीग 2023-24 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें
प्रो कबड्डी लीग 2023-24 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें

प्रो कबड्डी लीग 2023-24 की शानदार शुरुआत हो गयी है जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. पीकेएल के इस सीजन में 132 मैचों में 12 टीमें चैंपियनशिप के लिए आपस में भिड़ेंगी. दुनिया के इस सबसे बड़े कबड्डी टूर्नामेंट में सभी टीमें अपना कौशल दिखाने के लिए तैयार है. 

प्रो कबड्डी लीग का आयोजन मैच सिटी कारवां फॉर्मेट किया जा रहा है. मैच, लीग में खेलने वाली सभी बारह टीमों के गृह नगर में आयोजित किये जायेंगे. प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन की शुरुआत 2 दिसंबर, 2023 को अहमदबाद में हुआ. गौरतलब है कि PKL के पिछले सीजन की विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) थी. 

प्रो कबड्डी लीग 2023 में भाग लेने वाली टीमें:

1. यूपी योद्धा

2. पटना पाइरेट्स

3. बंगाल वॉरियर्स

4. हरियाणा स्टीलर्स

5. जयपुर पिंक पैंथर्स

6. दबंग दिल्ली के.सी.

7. बेंगलुरु बुल्स

8. गुजरात जायंट्स

9. पुनेरी पलटन

10. तमिल थलाइवा

11. तेलुगु टाइटंस

12. यू मुंबा 

प्रो कबड्डी लीग 2023 सीजन 10 लाइव कैसे देखें: 

पहला टीवी के माध्यम से, जिस पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल खोल सकते हैं और टीमों को एक्शन में देख सकते हैं. दूसरा तरीका यह है कि आप डिज़्नी+हॉटस्टार का ऐप डाउनलोड करें और मेम्बरशिप के साथ मैच का आनंद ले.

यह भी देखें: Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग इतिहास के टॉप रेडर्स (Raiders) कौन है?

प्रो कबड्डी लीग 2023 पॉइंट्स टेबल: 

नीचे दी गयी टेबल में आप टीम-वाइज उनके द्वारा खेले गए मैच, जीत, हार और उनके द्वारा अर्जित किये गए पॉइंट्स की अपडेटेड डिटेल्स देख सकते है-

PKL 2023-24 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

रैंक 

टीम 

मैच 

जीत 

हार

पॉइंट्स 

टाई

1

गुजरात जायंट्स

3

3

0

15

0

2

यू मुंबा

2

1

1

 6

0

3

तमिल थलाइवा

1

1

0

5

0

4

पुनेरी पलटन

1

1

0

5

0

5

बंगाल योद्धा

1

1

0

5

0

6

बेंगलुरु बुल्स

2

0

2

2

0

7

यूपी योद्धा

1

0

1

1

0

8

जयपुर पिंक पैंथर्स

1

0

1

1

0

9

तेलुगु टाइटंस

1

0

1

1

0

10

पटना पाइरेट्स

0

0

0

0

0

11

हरियाणा स्टीलर्स

0

0

0

0

0

12

दबंग दिल्ली के.सी.

1

0

1

0

0

प्रो कबड्डी लीग में क्या है पॉइंट्स के नियम:

लीग की सभी टीमें एक दूसरे से दो-दो मैच खेलेंगी. मैच जीतने वाली टीम को पांच अंक दिए जाते है. जबकि हारने वाली टीम को 0 या 1 अंक मिलता है. यदि कोई टीम 7 अंक या उससे कम से हारती है, तो उसे 1 अंक दिया जाएगा. 

बोनस पॉइंट्स के क्या है नियम?

वहीं यदि कोई टीम 7 अंक से अधिक से हारती है, तो उसे 0 अंक दिया जाएगा. लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को बोनस पॉइंट्स हासिल करने का भी मौका होता है. यदि कोई टीम विरोधी टीम को ऑलआउट कर देती है तो उसे 2 बोनस अंक दिए जाएंगे. वहीं यदि कोई खिलाड़ी सुपर टैकल अर्जित करता है, तो उसकी टीम को 1 बोनस अंक प्राप्त होगा. 

यदि कोई मैच ड्रॉ पर समाप्त होता है, तो दोनों टीमों को 3 अंक दिए जाते है. यदि दो या दो से अधिक टीमें समान अंकों के साथ समाप्त होती हैं, तो हाई स्कोर वाली टीम को अंक तालिका में टॉप पर रखा जाएगा.

यह भी देखें:

प्रो कबड्डी लीग के ऑल सीजन टॉप डिफेंडर की लिस्ट यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 6, 2023, 12:21 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News