ऐसा देख गया है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में राजनीति शास्त्र पर आधारित प्रश्न हमेशा ही पूछे जाते इसलिए इन प्रतियोगियों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए हमने ‘भारतीय संविधान की विशेषताओं’ पर आधारित 10 प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी तैयार की है उम्मीद की जाती है ये प्रश्न आपके लिए उपयोगी होंगेl
1. निम्न में से किसे ‘मिनी संविधान’ कहा जाता है ?
A. 1935 के अधिनियम को
B. 42 वें संविधान संशोधन को
C. 44 वें संविधान संशोधन को
D. 1919 के अधिनियम को
Ans: B
2. निम्न में से कौन सा कथन असत्य है ?
A. भारतीय संविधान का अधिकांश ढांचागत हिस्सा भारत शासन अधिनियम, 1935 से लिया गया हैl
B. मूल संविधान में 10 अनुसूचियां थी
C. भारतीय संविधान का राजनीतिक भाग ब्रिटेन के संविधान से लिया गया है
D. अनुच्छेद 368 का सम्बन्ध संविधान संशोधन से है
Ans: B
3. निम्न में से कौन सी भारतीय संसदीय प्रणाली की विशेषता नही है?
A. बहुमत वाले दल की सत्ता
B. वास्तविक व नाममात्र के कार्यपालकों की उपस्थिति
C. विधायिका के समक्ष कार्यपालिका की नियुक्ति
D. सभी हैं
Ans: D
4. निम्न में से कौन सा सुमेलित नही है ?
A. समानता का अधिकार : अनुच्छेद 14-18
B. शोषण के विरुद्ध अधिकार : अनुच्छेद 20-22
C. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार : अनुच्छेद 25-28
D. सांस्कृतिक व शिक्षा का अधिकार: अनुच्छेद 29-30
Ans: B
5. निम्न में से कौन सा सुमेलित नही है?
A. भाग I : संघ और उसका राज्य क्षेत्र
B. भाग II : नागरिकता
C. भाग III : राज्य के नीति निर्देशक तत्व
D. भाग VI : राज्य सरकारें
Ans: C
भारत की राजनीतिक संरचना: उच्च न्यायालय पर प्रश्नोत्तरी
6. निम्न में से कौन सा सुमेलित नही है?
A. अनुच्छेद 312 : लोक सेवा आयोगों के कार्य
B. अनुच्छेद 110 :धन विधेयक की परिभाषा
C. अनुच्छेद 112 : बजट
D. अनुच्छेद 51 A : मौलिक कर्तव्य
Ans: A
7. भारत के संविधान में ‘समवर्ती सूची’ का विचार कहां से लिया गया है ?
A. आयरलैंड से
B. कनाडा से
C. ऑस्ट्रेलिया से
D. जापान से
Ans: C
8. सातवीं अनुसूची का सम्बन्ध किससे है ?
A. भाषाओँ से
B. केंद्र और राज्यों के मध्य शक्तियों के विभाजन से
C. राज्यों के न्यायिक क्षेत्रों से
D. पंचायती राज से
Ans: B
9. भारत के संविधान में ब्रिटेन के संविधान से क्या नही लिया गया है ?
A. संसदीय शासन
B. एकल नागरिकता
C. मूल अधिकार
D. मंत्रीमंडल प्रणाली
Ans: C
10. निम्न में से कौन से मूल अधिकारों को राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान भी स्थगित नही किया जा सकता है ?
A. अनुच्छेद 14 से 18
B. अनुच्छेद 19
C. अनुच्छेद 20,21
D. अनुच्छेद 29,30
Ans: C
Comments
All Comments (0)
Join the conversation