This is an archived article last updated on Oct 5, 2024. The information may be outdated.

Navratri 2024 Colours list: मां दुर्गा से जुड़े किस दिन का किस रंग से है महत्त्व, यहां देखें सूची

Last Updated: Oct 5, 2024, 12:37 IST

Shardiya Navratri 2024 Colours List: इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर, 2024 से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के नौ दिनों में नौ रंगों का विशेष महत्त्व होता है। भक्त इन दिनों अलग-अलग दिन मां से जुड़े अलग-अलग रंग पहनते हैं और आस्था के सागर में डुबकी लगाते हैं। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर इस शारदीय नवरात्र नौ दिन कौन-से रंग खास रहने वाले हैं। 

नवरात्र पर नौ दिन के नौ रंग
नवरात्र पर नौ दिन के नौ रंग

Shardiya Navratri Colours 2024: उत्तर भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। इसकी शुरुआत नवरात्रि से हुई है, जिसके बाद त्योहारों की कतार है। वहीं, भारत में नवरात्रों का विशेष महत्त्व है। इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर, 2024 से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के नौ दिनों में नौ रंगों का विशेष महत्त्व होता है। भक्त इन दिनों अलग-अलग दिन मां से जुड़े अलग-अलग रंग पहनते हैं और आस्था के सागर में डुबकी लगाते हैं। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर इस शारदीय नवरात्र नौ दिन कौन-से रंग खास रहने वाले हैं। 

Navratri Colours Day-wise List 2024: किस दिन किस रंग का है महत्त्व

पहला नवरात्र- 3 अक्टूबर- मां शैलपुत्री

पहला नवरात्र मां शैलपुत्री से जुड़ा हुआ है। पहले नवरात्र पर इस बार पीले रंग का अधिक महत्त्व है। यह रंग खुशी और सकारात्मकता का दर्शाता है, जो भक्तों के लिए नई ऊर्जा और अच्छे विचारों के साथ अच्छी शुरुआत का प्रतीक है।

दूसरा नवरात्र-4 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी

दूसरा नवरात्र मां ब्रह्मचारिणी से जुड़ा हुआ है। दूसरा नवरात्र पर हरा रंग शुभ है, जो कि जीवन में शांति, सौम्यता और बढ़ोतरी को दर्शाता है। साथ ही, नई शुरुआत के लिए भी यह रंग शुभ माना जाता है। 

तीसरा नवरात्र- 5 अक्टूबर-मां चंद्रघंटा

तीसरे नवरात्र पर सलेटी(ग्रे) रंग जमीन से जुड़े होने के साथ जीवन में संतुलन का प्रतीक है। नवरात्र में यह दिन लोगों की आस्था से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में श्रद्धालु इस रंग का उपयोग करते हैं।

चौथा नवरात्र-6 अक्टूबर-मां कुष्मांडा

चौथा नवरात्र पर नारंगी रंग का महत्त्व है। यह रंग रचनात्मकता, सकारत्मकता और चुनौतियों से जीतने का प्रतीक है। चौथे नवरात्र पर यह रंग जीवन में बुराइयों से को पीछे छोड़कर अच्छे विचारों के साथ आगे बढ़ने का प्रतीक है। 

पांचवा नवरात्र-7 अक्टूबर- मां स्कंदमाता

पांचवे नवरात्र पर सफेद रंग का महत्त्व है। यह रंग एक तरफ शुद्धता का प्रतीक है, तो दूसरी तरफ यह रंग शांति और सद्भाव को भी दर्शाता है। ऐसे में नवरात्र में यह रंग अपनी सौम्यता के लिए जाना जाता है। पूजन में  फूलों के रूप में इस रंग का उपयोग कर सकते हैं। 

छठा नवरात्र- 8 अक्टूबर- मां कात्यानी

छठे नवरात्र पर लाल रंग का महत्त्व है। यह रंग प्यार, जुनून और साहस का प्रतीक है। ऐसे में नवरात्र के समय इसका महत्त्व और बढ़ जाता है। यह श्रुद्धालुओं के लिए भक्ति भाव के लिए प्रेरक का काम करता है। पूजन से लेकर अन्य कार्यों में इस रंग का उपयोग कर सकते हैं। 

सातवां नवरात्र- 9 अक्टूबर- मां कालरात्रि

सातवें नवरात्र पर रॉयल ब्लू रंग का अधिक महत्त्व है। यह रंग सौम्य व्यवहार के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। साथ ही यह जीवन में उत्साह को भी दर्शाता है। आप इस दिन कपड़ों से लेकर अन्य कामों में यह रंग इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आठवां नवरात्र- 10 अक्टूबर- मां महागौरी

आठवें नवरात्र पर गुलाबी रंग का अधिक महत्त्व है। नवरात्र पर इस रंग का महत्त्व दयालुता को लेकर है, जो कि आपके जीवन में दयालुता के रंग भरने में प्रेरणा देगा। ऐसे में आप इस रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नौंवा नवरात्र- 11 अक्टूबर- मां सिद्धीदात्री

नौंवा नवरात्र पर बैंगनी रंग का अधिक महत्त्व है। यह रंग मां दुर्गा से अधिक संबंधित है, जो कि भक्ति भाव को बढ़ाने का प्रतीक है। यह रंग जीवन में आत्मीयता और भक्ति को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें

पढ़़ेंः Happy Navratri 2024 Wishes: शारदीय नवरात्र पर यहां देखें खूबसूरत संदेश, फोटो कैप्शन और कोट्स



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 5, 2024, 12:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News