This is an archived article last updated on Nov 29, 2023. The information may be outdated.

अयोध्या के राम मंदिर के लिए थाईलैंड से आयेगा यह खास तोहफा, पढ़ें यहां

Last Updated: Nov 29, 2023, 11:19 IST

अयोध्या नगरी में ऐतिहासिक श्री राम मंदिर को और खास बनाने की तैयारी जोरों से चल रही है. मंदिर के निर्माण शुरू के समय से ही भगवान राम से जुड़े जगहों से खास चीजें लाने का सिलसिला अभी भी जारी है. राम मंदिर निर्माण में थाईलैंड से पहले ही दो नदियों का पानी भेजा गया था. भगवान राम का भव्य मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 को मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. 

22 जनवरी को है मंदिर का उद्घाटन
22 जनवरी को है मंदिर का उद्घाटन

अयोध्या नगरी में ऐतिहासिक श्री राम मंदिर को और खास बनाने की तैयारी जोरों से चल रही है. मंदिर के निर्माण शुरू के समय से ही भगवान राम से जुड़े जगहों से खास चीजें लाने का सिलसिला अभी भी जारी है. 

इसी कड़ी में अब एशियाई देश थाईलैंड से भी कुछ खास तोहफा अयोध्या भेजा जा रहा है. खबर है कि राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा से पहले थाईलैंड से मिट्टी अयोध्या मिट्टी भेजी जा रही है. विश्व हिंदू परिषद के थाईलैंड इकाई के अध्यक्ष सुशील कुमार सराफ ने थाईलैंड से मिट्टी भेजे जाने की जानकारी दी है. 

इससे पहले दो नदियों का पानी भेजा गया था:

राम मंदिर निर्माण में थाईलैंड से पहले ही दो नदियों का पानी भेजा गया था. सुशील कुमार ने बताया है कि थाईलैंड की दो नदियों के पानी के बाद हम यहां से मंदिर निर्माण में यहां की मिट्टी भेज रहे है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का थाईलैंड के साथ गहरा सांस्कृतिक संबंध रहा है और जो आगे और मजबूत होगा.    

इन देशों से भी भेजा गया है पानी:

थाईलैंड पहला देश नहीं है जहां से राम मंदिर निर्माण के लिए पानी भेजा गया है. इससे पहले दुनिया के कई देशों से भी मंदिर निर्माण के लिए पानी भेजा जा चुका है. अभी तक करीब दुनिया के 155 देशों से पानी भेजा जा चुका है. जिनमें फीजी, मंगोलिया, हैती, ग्रीस, कोमोरोस, कबेवर्डे, मोन्टीनीग्रो, टुवालू, डेनमार्क, भूटान, रोमानियां, अल्बानियां और तिब्बत (चीन) जैसे देश शमिल है.  

22 जनवरी को है मंदिर का उद्घाटन:

भगवान राम का भव्य मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 को मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर देश सहित दूनियाभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.     

थाईलैंड के पर्यटकों का बढ़ेगा रुझान:

इस प्रकार की पहल से थाईलैंड के पर्यटकों का झुकाव भी अयोध्या नगरी की ओर बढ़ेगा. थाईलैंड से आने वाले पर्यटक अभी तक ज्यादातर सारनाथ और बोधगया घूमने आते थे. अब उनके लिए अयोध्या एक नया और आकर्षण का एक अतिरिक्त केंद्र होगा. थाईलैंड और भारत का ऐतिहासिक जुडाव काफी पुराना है.         

राम मंदिर के उद्घाटन के लिए मिला है आमंत्रण:

थाईलैंड में विश्व हिंदू परिषद की इकाई के अध्यक्ष सुशील कुमार ने न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि बैंकॉक में श्री राम मंदिर की प्रतिकृति भी बनाई गयी है. साथ ही उन्होंने बताया कि हमें भी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है.      

जोधपुर से भेज गया 600 किलो देसी घी:

राम मंदिर में अखंड ज्योति को प्रज्जवलित करने के लिए राजस्थान के जोधपुर से 6 कुण्टल (600 किलो) घी को अयोध्या भेजा जा रहा है. इसे पांच बैलों वाले रथों में 108 कलश में भरकर अयोध्या भेजा जा रहा है. इसके साथ ही 108 छोटे शिवलिगं भी भेजे जा रहे है.  

यह भी पढ़ें:

ICC T20 World Cup 2024 शेड्यूल, फॉर्मेट,भाग लेनें वाली क्रिकेट टीमें और वेन्यू सहित देखें पूरी डिटेल्स

Pro Kabaddi League Season 10: शेड्यूल, टीम, खिलाड़ियों की लिस्ट, होस्ट सिटी सहित सभी डिटेल्स यहां चेक करें

      

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 29, 2023, 11:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News