उत्तर प्रदेश का राजकीय खेल कौन-सा है, जानें

Jul 6, 2024, 21:41 IST

उत्तर प्रदेश भारत में विविध संस्कृति वाला राज्य है। यह अपने आंचल में सांस्कृति विरासत और समृद्ध इतिहास को समेटे हुए है। इन सबके बीच यहां खेलों का भी महत्त्व है। राज्य ने विभिन्न खेलों में दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का राजकीय खेल कौन-सा है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

यूपी का राजकीय खेल
यूपी का राजकीय खेल

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी।

वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। भारत में पसंदीदा खेलों की बात करें, तो इसमें प्रमुख रूप से क्रिकेट का नाम आता है। राज्य ने विभिन्न खेलों में देश को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का राजकीय खेल कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

उत्तर प्रदेश का परिचय

उत्तर प्रदेश को पूर्व में उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, बाद में इसका नाम बदलकर आगरा एवं अवध संयुक्त प्रांत हो गया। राज्य के नाम में एक बार फिर परिवर्तन हुआ और इस बार इसका नाम सिर्फ संयुक्त प्रांत कर दिया गया।

देश के आजाद होने के बाद साल 1950 में राज्य का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। साल 2000 में इसमें से उत्तरांचल को अलग कर दिया गया, जो कि वर्तमान में उत्तराखंड के नाम से जाना जाता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश आज भी उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके अतिरिक्त यहां 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 351 तहसील, 200 नगर पालिक परिषद्, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और एक लाख से अधिक गांव मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। यूपी का दूसरा सबसे बड़ा जिला सोनभद्र, तीसरा सबसे बड़ा जिला हरदोई व चौथा सबसे बड़ा जिला सीतापुर है। 

उत्तर प्रदेश का राजकीय खेल

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का राजकीय खेल कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह खेल हॉकी है। बेशक,राज्य में क्रिकेट के बहुत-से दीवानें हैं, लेकिन राज्य सरकार द्वारा हॉकी को राज्य सूची में शामिल किया गया है और राज्य में इस खेल के भी अच्छे-खासे प्रशंसक हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक लिंगानुपात वाला जिला कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News