भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 में इस बात का उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाएगी। हमारे देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश (UT) हैं। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री (CM) को उनके काम के लिए मासिक वेतन मिलता है। इस लेख में हमने हमारे देश के सभी मुख्यमंत्रियों के वेतन से संबंधित जानकारी दी है।
किसी राज्य के मुख्यमंत्री को राज्य में वही स्थान प्राप्त होता है, जो प्रधानमंत्री को देश में प्राप्त होता है। किसी राज्य का मुख्यमंत्री राज्य विधानसभा में विधायकों का नेता होता है, जबकि प्रधान मंत्री लोकसभा में सांसदों का नेता होता है।
भारत सरकार के अधिकारियों को उनके काम के बदले वेतन मिलता है । भारत के राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख रुपये प्रति माह और अन्य भत्ते भी हैं।
किस राज्य के मुख्यमंत्री को मिलता है सबसे अधिक वेतन
भारत में अलग-अलग राज्य के मुख्यमंत्रियों को अलग-अलग वेतन मिलता है। क्योंकि, हर राज्य में मंत्रियों के अलग-अलग वेतनमान होते हैं।
भारत में राष्ट्रपति मुख्यमंत्रियों का वेतन निर्धारित करते हैं और यह भारत सरकार के सचिव को दिए जाने वाले मासिक वेतन से तय होता है।
आपको बता दें कि भारत में तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री का सबसे अधिक वेतन निर्धारित किया गया है। जो भी व्यक्ति इस राज्य के पद पर होगा, उसे पूरे देश में मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे अधिक वेतन मिलेगा।
दूसरे स्थान पर है दिल्ली
पूरे देश में सबसे अधिक मुख्यमंत्रियों के वेतन के मामले में दूसरा स्थान दिल्ली का आता है, जो कि एक केंद्र शासित प्रदेश है।
यहां के मुख्यमंत्री को अधिक वेतन मिलता है। वहीं, पूरे देश में तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश राज्य का नंबर आता है, जहां के मुख्यमंत्री को सबसे अधिक वेतन दिया जाता है।
भारत में मुख्यमंत्रियों के वेतन पर एक नजर;
क्रम संख्या | राज्य | वेतन (प्रति माह रुपये में) |
1. | तेलंगाना | रु.410,000 |
2. | दिल्ली | रु.390,000 |
3. | उत्तर प्रदेश | रु.365,000 |
4. | महाराष्ट्र | रु.340,000 |
5. | आंध्र प्रदेश | रु.335,000 |
6. | गुजरात | रु.321,000 |
7. | हिमाचल प्रदेश | रु.310,000 |
8. | हरियाणा | रु.288,000 |
9. | झारखंड | रु.272,000 |
10. | मध्य प्रदेश | रु.255,000 |
11. | छत्तीसगढ़ | रु. 230,000 |
12. | पंजाब | रु. 230,000 |
13. | गोवा | रु.220,000 |
14. | बिहार | रु.215,000 |
15. | पश्चिम बंगाल | रु.210,000 |
16. | तमिलनाडु | रु.205,000 |
17. | कर्नाटक | रु.200,000 |
18. | सिक्किम | रु.190,000 |
19. | केरल | रु.185,000 |
20. | राजस्थान | रु.175,000 |
21. | उत्तराखंड | रु.175,000 |
22. | ओडिसा | रु. 160,000 |
23. | मेघालय | रु. 150,000 |
24. | अरुणाचल प्रदेश | रु.133,000 |
25. | असम | रु.125,000 |
26. | मणिपुर | रु.120,000 |
27. | नागालैंड | रु.110,000 |
28. | त्रिपुरा | रु.105,500 |
ऊपर दी गई टेबल से पता चलता है कि भारतीय राज्य अपने मुख्यमंत्रियों को कितना वेतन दे रहे हैं, जबकि सभी उत्तर पूर्व राज्य अपने मुख्यमंत्रियों को कम वेतन दे रहे हैं।
यह बहुत ही आश्चर्यजनक तथ्य है कि केवल टॉप तीन राज्य, तेलंगाना, दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य के राज्यपालों के वेतन से अधिक वेतन दे रहे हैं।
पढ़ेंः भारत के किस राज्य का कब हुआ था गठन, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation