स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 12 फरवरी 2021

Feb 12, 2021, 12:07 IST

2021 में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सामान्य ज्ञान क्विज़ को हल कर अपनी तैयारी बेहतर बना सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रश्नों और उत्तरों के साथ व्याख्या भी दी गई है।

Static GK and Current Events Quiz 12 February 2021
Static GK and Current Events Quiz 12 February 2021

जागरण जोश द्वारा स्टेटिक और करंट घटनाओं पर आधारित निम्नलिखित सामान्य ज्ञान क्विज़ विभिन्न सरकारी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC और Bank PO/Clerk के उम्मीदवारों के लिए मददगार साबित होगी। 

1- ओएनजीसी (ONGC) द्वारा लद्दाख में किस प्रकार का पावर प्लांट बनाया जा रहा है?

A. सौर ऊर्जा संयंत्र (Solar Power Plant)
B. भूतापीय विद्युत संयंत्र (Geothermal Power Plant)
C. पनबिजली संयंत्र (Hydro Power Plant)
D. पवन ऊर्जा संयंत्र (Wind Power Plant)

Ans: B

व्याख्या: ओएनजीसी लद्दाख में भारत का पहला भू-तापीय ऊर्जा संयंत्र (Geothermal Power Plant) स्थापित करेगा।

2- भूतापीय ऊर्जा  (Geothermal Energy) के बारे में, निम्नलिखित में से सही कथन को चुनिए:

i) यह पृथ्वी की सतह के नीचे चट्टानों और तरल पदार्थों के बीच मौजूद है।
ii) पहला भूतापीय संयंत्र संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थापित किया गया था।

A. केवल 1
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमे से कोई भी नहीं

Ans: A

व्याख्या: भूतापीय ऊर्जा (Geothermal Energy) पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद तरल पदार्थ और चट्टानों की ऊर्जा है। भूतापीय बिजली का उत्पादन पहली बार 1904 में लार्डरेलो, ​​इटली (Larderello, Italy) में किया गया था।

3- भूतापीय ऊर्जा  (Geothermal Energy) का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

A. अमेरीका
B. यूके
C. चीन
D. इटली

Ans: A

व्याख्या: भूतापीय ऊर्जा (Geothermal Energy) का सबसे बड़ा उत्पादक संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) है। 

4- तीन-उंगली की सलामी (three-finger salute) के संबंध में सही कथन चुनें:

i) इसका उपयोग प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में किया जाता है।
ii) इस सलामी में तीन अंगुलियों को सीधा रखते हैं और अंगूठे से छोटी उंगली को ढकते हैं।

A. केवल 1
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमे से कोई भी नहीं

Ans: A

व्याख्या: तीन-उंगली की सलामी (three-finger salute) प्रतिरोध का प्रतीक है, जिसका उपयोग आम तौर पर अत्याचारी शासन में दमित लोगों द्वारा किया जाता है। इस प्रकार की सलामी में, हाथ की तीन मध्य उंगलियों को सीधा किया जाता है, जबकि अंगूठे को गुलाबी उंगली के ऊपर रखा जाता है।

5- तीन-अंगुली की सलामी  (three-finger salute) की उत्पत्ति कहां से हुई है?

A. चीनी पौराणिक कथा
B. हंगर गेम्स फिल्में
C. भारतीय पौराणिक कथा
D. विश्व युद्ध 1

Ans: B

व्याख्या: तीन-उंगली की सलामी (three-finger salute) सुजैन कॉलिंस की पुस्तकों पर आधारित हंगर गेम्स (Hunger Games) की फिल्मों से हुई है। 

6- कू ऐप (Koo App) इनमें से किसका विकल्प है?

A. फेसबुक
B. लिंक्डइन
C. ट्विटर
D. इनमें से कोई नहीं

Ans: C

व्याख्या: कू ऐप (Koo App) ट्विटर का एक भारतीय विकल्प है। यह एक माइक्रोब्लॉगिंग साइट है जिसका उपयोग विभिन्न विषयों पर विचार और राय व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

7- निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय भाषा कू ऐप  (Koo App) सपोर्ट नहीं करता है?

A. हिन्दी
B. तेलुगू
C. कन्नड़
D. तुलु

Ans: D

व्याख्या: कू ऐप (Koo App) तुलु भाषा का सपोर्ट नहीं करता है। यह हिंदी, तेलुगु, गुजराती, असमिया, कन्नड़, बंगाली आदि का समर्थन करता है।

8- पृथ्वी पर पाए जाने वाले सबसे छोटे सरीसृप (Reptile) का नाम क्या है?

A. ब्रुकेशिया नाना
B. ब्रुकेशिया माइक्रा
C. ब्रुकेशिया नैनो
D. इनमे से कोई भी नहीं

Ans: A

व्याख्या: ब्रुकेशिया नाना (Brookesia nana) गिरगिट की प्रजाति है जिसे वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी पर सबसे छोटा सरीसृप कहा गया है। 

9- ब्रुकेशिया नाना  (Brookesia nana) के बारे में सही कथन चुनें:

i) जो मादा पाई गई, वह नर की तुलना में छोटी थी
ii) नैनो गिरगिट मोजाम्बिक में रहता है

A. केवल 1
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमे से कोई भी नहीं

Ans: D

व्याख्या: ब्रुकेशिया नाना  (Brookesia nana) सरीसृप (Reptile) की सबसे छोटी प्रजाति है जो अफ्रीका के मेडागास्कर में पाई गई है। नर आश्चर्यजनक रूप से मादा गिरगिट से बहुत छोटा है।

10- भारत का मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भारत के पहले वज्र अनुसंधान (thunderstorm research testbed) का विकास कहाँ से करेगा?

A. गुजरात
B. ओडिशा
C. पश्चिम बंगाल
D. तमिलनाडु

Ans: B

व्याख्या: भारत का मौसम विभाग (IMD) जल्द ही भारत के पहले वज्र अनुसंधान (thunderstorm research testbed) का परीक्षण करेगा। यह परीक्षण आईएमडी, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा संयुक्त रूप से ओडिशा के बालासोर में विकसित किया जाएगा।

Arfa Javaid
Arfa Javaid

Content Writer

Arfa Javaid is an academic content writer with 2+ years of experience in in the writing and editing industry. She is a Blogger, Youtuber and a published writer at YourQuote, Nojoto, UC News, NewsDog, and writers on competitive test preparation topics at jagranjosh.com

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News