निम्नलिखित सामान्य ज्ञान प्रश्नों के उत्तर दें और अपनी तैयारी को बढ़ाएं. यह प्रश्नोत्तरी उम्मीदवारों को विभिन्न प्रतिस्पर्धी सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने में मदद करेगी.
1. भारत में कितनी बैट प्रजातियां (Bat species) हैं?
A. 130
B. 128
C. 132
D. 140
Ans: A
व्याख्या: भारत में 130 बैट की प्रजातियां हैं, जिनमें से 66 मेघालय में ही पाई जाती हैं.
2. डिस्क के आकार के चिपचिपे पैरों (Disk-shaped sticky feet) के साथ भारत में खोजी जाने वाली नवीनतम बैट प्रजातियों का नाम क्या है?
A. Indian flying fox
B. Eudiscopus denticulus
C. Cave nectar bat
D. Andaman horseshoe bat
Ans: B
व्याख्या: वैज्ञानिकों की एक टीम ने मेघालय में डिस्क के आकार के चिपचिपे पैरों के साथ भारत की पहली बैट प्रजाति, Eudiscopus denticulus की खोज की है.
3. Ingenuity NASA क्या है?
A. एक हेलीकॉप्टर (Helicopter)
B. ड्रोन (Drone)
C रोवर (Rover)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: A
व्याख्या: एक ऐतिहासिक पहल में, नासा के Ingenuity Mars Helicopter ने 19 अप्रैल 2021 को एक और ग्रह पर एक संचालित, नियंत्रित उड़ान भरी और 22 अप्रैल 2021 को मंगल ग्रह की दूसरी उड़ान पूरी की.
जानें नासा ने मंगल ग्रह पर सांस लेने योग्य ऑक्सीजन कैसे बनाई?
4. अंग्रेजी भाषा दिवस (English Language Day) कब मनाया जाता है?
A. 22 अप्रैल
B. 23 अप्रैल
C. 24 अप्रैल
D. 21 अप्रैल
Ans: B
व्याख्या: अंग्रेजी भाषा दिवस (English Language Day) हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है. यह दिन विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) के जन्मदिन और मृत्यु दिवस और विश्व पुस्तक दिवस दोनों के साथ मेल खाता है.
5. विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस (World Book and Copyright Day) कब मनाया जाता है?
A. 23 अप्रैल
B. 22 अप्रैल
C. 21 अप्रैल
D. 24 अप्रैल
Ans: A
व्याख्या: इस दिन को विश्व पुस्तक दिवस के रूप में भी जाना जाता है. 2021 की विश्व पुस्तक राजधानी त्बिलिसी, जॉर्जिया (Tbilisi, Georgia) है. यह यूनेस्को और दुनिया भर के अन्य संगठनों द्वारा लेखकों, पुस्तकों को सम्मानित करने, पढ़ने और आगे की कला को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है.
स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 27 अप्रैल 2021
6. एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2021 (Energy Transition Index 2021) में भारत की रैंक क्या है?
A. 67
B. 82
C. 87
D. 88
Ans: C
व्याख्या: एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2021 (Energy Transition Index 2021) में भारत की 87 रैंक है.
7. MOXIE क्या है?
A. Mars Oxygen In-Situ Resource Utilization Experiment
B. Maximum Oxygen In-Situ Resource Utilization Experiment
C. Minimum Oxygen In-Situ Resource Utilization Experiment
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: A
व्याख्या: मार्स ऑक्सीजन इन-सीटू रिसोर्स यूटिलाइज़ेशन एक्सपेरिमेंट (Mars Oxygen In-Situ Resource Utilization Experiment, MOXIE) नासा के पर्सिवरेंस रोवर (Perseverance Rover) पर स्थित एक उपकरण है जिसे मंगल के पतले, कार्बन-डाइऑक्साइड वर्चस्व वाले वातावरण से ऑक्सीजन का उत्पादन करने का काम सौंपा गया है. नासा की Ingenuity helicopter की पहली उड़ान के एक दिन बाद लगभग 5 ग्राम ऑक्सीजन (जो कि सांस लेने के 10 मिनट के बराबर ऑक्सीजन) के रूप में उत्पन्न की गई.
8. संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले भारतीय-अमेरिकी एसोसिएट (Indian-American Associate) अटॉर्नी जनरल (Attorney General) कौन हैं?
A. Neera Tanden
B. Merrick Garland
C. Vanita Gupta
D. Vivek Murthy
Ans: C
व्याख्या: 21 अप्रैल 2021 को, संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेट ने संयुक्त राज्य अमेरिका के एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के रूप में सेवा करने के लिए Vanita Gupta की पुष्टि की. न्याय विभाग में तीसरे स्थान पर आने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी हैं.
9. पश्चिम बंगाल में शेष दो चरणों के लिए मतदान कब होगा?
A. 23 और 24 अप्रैल 2021
B. 25 और 27 अप्रैल 2021
C. 26 और 29 अप्रैल 2021
D. 27 और 29 अप्रैल 2021
Ans: C
व्याख्या: पश्चिम बंगाल ने अपने छठे चरण का मतदान 22 अप्रैल 2021को किया था और शेष दो चरणों के लिए मतदान 26 और 29 अप्रैल 2021 को होगा.
10. नोंगखिल्लेम वन्यजीव अभयारण्य (Nongkhyllem Wildlife Sanctuary) किस राज्य में स्थित है?
A. उत्तर प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. मेघालय
D. मध्य प्रदेश
Ans: C
व्याख्या: नोंगखिल्लेम वन्यजीव अभयारण्य (Nongkhyllem Wildlife Sanctuary) री-भोई जिले (Ri-Bhoi district) में लैलाड गांव (Lailad village) के पास स्थित है और मेघालय के प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation