दुनिया के किस देश में है अनोखी पत्थरों वाली नदी, जानें

Jun 28, 2023, 14:47 IST

आपने दुनिया में बहने वाली अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा होगा। इसमें कुछ नदियां बड़ी, तो कुछ नदियां छोटी हैं। हर नदी का अपना इतिहास और महत्व है। हालांकि, क्या आपको दुनिया की अनोखी पत्थरों वाली नदी के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम ऐसी नदी के बारे में जानेंगे, जिसमें पानी नहीं, बल्कि सिर्फ पत्थर ही पत्थर देखने को मिलते हैं। कई बड़े-बड़े पत्थरों से भरी यह नदी बाकी नदियों से अलग है और कई किलोमीटर तक फैली हुई है। 

पत्थरों वाली नदी
पत्थरों वाली नदी

दुनिया में अलग-अलग देशों में बहुत-सी नदियां प्रवाहित हो रही हैं। भारत की बात करें, तो यहां प्रमुख नदियों की संख्या करीब 200 हैं। इसके अलावा भी देश के अलग-अलग राज्यों में छोटी-बड़ी नदियों का प्रवाह होता है।

हालांकि, क्या आपको दुनिया की ऐसी अनोखी नदी के बारे में पता है, जिसमें पानी नहीं, बल्कि सिर्फ पत्थर ही पत्थर ही देखने को मिलते हैं। यह नदी वैज्ञानिकों के लिए भी शोध का विषय है। क्योंकि, इस नदी में दूर-दूर तक पत्थर ही पत्थर ही फैले हुए हैं।

कई टन वजनी ये पत्थर जमीन के अंदर धंसे हुए हैं और अलग-अलग आकार में देखने को मिल जाएंगे। यही वजह है कि इस नदी को देखने के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचते हैं। इस लेख के माध्यम से हम इस नदी के बारे में जानेंगे। 

 

कहां है पत्थरों वाली नदी 

नदियों के प्रवाह के साथ हमें नदी के पानी में छोटे से लेकर बड़े पत्थर देखने को मिलते हैं। हालांकि, रूस में एक ऐसी नदी भी है, जो कि पानी से नहीं, बल्कि पत्थरों से भरी हुई है। इस नदी में छोटे से लेकर बड़े पत्थर भरे हुए हैं। 

 

किस नाम से जानी जाती है यह नदी 

नदी में पत्थर ही पत्थर होने की वजह से इसे रूस में Stone River या Stone Run के नाम से भी जाना जाता है। इस नदी के चारो ओर देवदार के बड़े-बड़े पेड़ भी देखने को मिलते हैं। साथ ही आसपास का इलाका वन क्षेत्र है, जिसकी अपनी एक जैव विविधता है। 

कितनी बड़ी है यह नदी 

इस नदी की लंबाई की बात करें, तो यह करीब छह किलोमीटर तक फैली हुई है। कुछ जगहों पर यह नदी 20 मीटर तक फैली हुई है, तो कुछ जगहों पर इसकी चौड़ाई 200 मीटर से अधिक है।   

 

10 टन तक है पत्थरों का वजन

नदी में मौजूद पत्थरों के वजन की बात करें, तो एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस नदी में मौजूद पत्थरों का वजन 10 टन तक है। इस नदी में मौजूद पत्थर छह इंच तक धंसे हुए हैं। इस वजह से नदी में किसी भी प्रकार की वनस्पति मौजूद नहीं है। 

 

नदी को लेकर क्या कहते हैं वैज्ञानिक

नदी को लेकर वैज्ञानिकों ने अलग-अलग शोध किए, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर नदी को लेकर पुष्टि नहीं कर सका। हालांकि, कुछ शोधार्थियों के मुताबिक, करीब 10 हजार साल पहले पर्वत की चोटियों से टूटे ग्लेशियर की वजह से ये पत्थर पानी के साथ बहकर साथ आए और यहां रह गए। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News