Surya Grahan 2025: मार्च में कब लग रहा है चंद्र और सूर्य ग्रहण, यहां जानें सही समय और डेट

Surya Grahan 2025 in March: ग्रहण लगना एक खगोलिय घटना है। हालांकि, भारत में इसका धार्मिक महत्त्व भी है। क्योंकि, ग्रहण के दौरान कुछ धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। ऐसे में लोग ग्रहण को लेकर अधिक सतर्क रहते हैं। साल 2025 में मार्च में अलग-अलग समय पर सूर्य और चंद्रमा ग्रहण लग रहे हैं। ऐसे में इस लेख में हम ग्रहण की डेट व सही समय के बारे में जानेंगे।   

Feb 18, 2025, 17:12 IST
चंद्र और सूर्य ग्रहण 2025
चंद्र और सूर्य ग्रहण 2025

Grahan in March 2025: ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जब कोई आकाशीय पिंड किसी अन्य पिंड की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक लेता है। यह मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है: सूर्य ग्रहण और चंद्रमा ग्रहण। भारत में ग्रहण का अधिक महत्त्व है, क्योंकि ग्रहण के समय कुछ धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। साल 2025 में के मार्च में अलग-अलग समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर इस वर्ष मार्च में कब और किस समय ग्रहण लग रहा है।

कितने प्रकार का होता है सूर्य और चंद्र ग्रहण

ग्रहण दो प्रकार के होता है-सूर्य और चंद्र ग्रहण। हालांकि, सूर्य और चंद्र ग्रहण के भी अलग-अलग प्रकार हैं।

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)

जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो वह सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूरी तरह से रोक देता है। इससे पृथ्वी पर दिन में भी अंधकार छा जाता है। सूर्य ग्रहण के तीन प्रकार होते हैं:

-पूर्ण सूर्य ग्रहण – जब सूर्य पूरी तरह ढक जाता है।

-आंशिक सूर्य ग्रहण – जब सूर्य का कुछ हिस्सा ढका रहता है।

-वृत्ताकार ग्रहण – जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता और एक चमकीली रिंग दिखती है।

चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse)

जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्र ग्रहण होता है। इसके तीन प्रकार होते हैं:

-पूर्ण चंद्र ग्रहण – जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है और लालिमा लिए दिखता है।

-आंशिक चंद्र ग्रहण – जब चंद्रमा का केवल कुछ भाग छाया में आता है।

-उपछाया चंद्र ग्रहण – जब चंद्रमा पृथ्वी की हल्की छाया (Penumbra) में प्रवेश करती है, जिससे हल्का अंधकार दिखता है।

मार्च में कब लग रहा है चंद्रमा ग्रहण (Chandra Grahan in March 2025)

मार्च में चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लग रहा है। इस दिन होली का त्योहार भी है। यह सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इस दौरान सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

कब लग रहा है सूर्य ग्रहण (Surya Grahan in March 2025)

जागरण डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लग रहा है। वैदिक पांचांग के अनुसार, इस दिन चैत्र अमावस्या है। इस दिन पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि, चंद्र ग्रहण की तरह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा। 

पढ़ेंः कौन हैं नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, IIT Kanpur से CEC बनने का सफर, यहां पढ़ें




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News