कानून मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी करते हुए नए मुख्य चुनाव आयुक्त की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यी समिति की ओर से ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।
वह 19 फरवरी से अपना पदाभार संभालेंगे। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की जगह लेंगे। वहीं, हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। ऐसे में इस लेख में हम ज्ञानेश कुमार की शिक्षा, करियर व उपलब्धियों के बारे में जानेंगे।
IIT Kanpur से की है बीटेक की पढ़ाई
ज्ञानेश कुमार ने IIT Kanpur से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। साथ ही, उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड फानेंनेशियल एनालिटिक्स ऑफ इंडिया से बिजनेस फाइनेंस में पढ़ाई की है।
1988 बैच के IAS अधिकारी
ज्ञानेश कुमार ने सिविल इंजीनियरिंग के बाद सिविल सेवाओं का रास्ता चुना। उन्होंने तैयारी की और 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी बने।
गृह मंत्रालय में दी सेवाएं
ज्ञानेश कुमार ने पांच साल गृह मंत्रालय में काम किया है। वह मई 2016 से लेकर 2018 तक संयुक्त सचिव पद पर रहे हैं। वहीं, 2018 से लेकर 2021 तक अतिरिक्त सचिव पर सेवाएं दी हैं। वह केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अंतर्गत आने वाले मंत्रालय में 2022 तक सचिव पद पर भी रहे हैं।
मार्च 2024 में बने चुनाव आयुक्त
केंद्र की ओर से मार्च, 2024 में ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की घोषणआ की गई थी।
कश्मीर से लेकर राम मंदिर मुद्दों में भागीदारी
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार की जम्म-कश्मीर से लेकर राम मंदिर मुद्दे में भी भागीदारी रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अतिरिक्त सचिव पद रहते हुए यह मामला देखा है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम से लेकर राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
कब तक रहेगा कार्यकाल
ज्ञानेश कुमार के चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में 2024 के लोकसभा चुनाव, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव और हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड व दिल्ली के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। ज्ञानेश कुमार का मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर 26 जनवरी 2029 तक कार्यकाल रहेगा।
इस दौरान उनके कार्यकाल में 20 विधानसभा चुनाव होंगे। इसके अतिरिक्त 2027 के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव व 2029 के लोकसभा चुनाव भी उनके कार्यकाल में होंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation