हिमालय से कितने देशों की सीमा लगती है, यहां जानें
हिमालय पर्वत दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है, जिससे अलग-अलग देशों की सीमाएं साझा होती हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि हिमालय से कितनी देश की सीमाएं लगती हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हिमालय पर्वत विश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है, जो एशिया में भारत, नेपाल, भूटान, चीन और पाकिस्तान तक फैली हुई है। यह पर्वत श्रृंखला लगभग 2,400 किलोमीटर लंबी है और इसमें कई ऊंची चोटियां शामिल हैं, जिनमें माउंट एवरेस्ट और भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा (8,586 मीटर) प्रमुख हैं।
हिमालय एक भौगोलिक संरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्त्व भी है। यह हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और जैन धर्म के कई तीर्थस्थलों का घर है, जैसे कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, कैलाश मानसरोवर और ल्हासा। यह पर्वत श्रृंखला भारत की कई नदियों जैसे गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और सिंधु का उद्गम स्थल है, जो कृषि और जल आपूर्ति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
हिमालय की जैव विविधता अद्वितीय है, जहां हिम तेंदुआ, लाल पांडा और कस्तूरी मृग जैसे दुर्लभ जीव पाए जाते हैं। यह पर्वत श्रृंखला भारत के लिए एक प्राकृतिक दीवार की तरह काम करती है और जलवायु को संतुलित बनाए रखने में सहायक होती है।
पर्वतराज नाम से जाना जाता है हिमालय
हिमालय पर्वत को हम पर्वतराज नाम से जानते हैं, यानि इसका अर्थ हुआ पर्वतों का राजा। यह ऐसी पर्वत प्रणाली है, जो भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करती है। इस पर्वत प्रणाली में तीन पर्वत श्रृंखलाएं हैं, जिनमें महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक हिमालय है। इन श्रेणियों में भारत समेत अन्य देशों के कई प्रमुख शहर बसे हुए हैं, जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। ऐसे में पर्यटन से यहां आर्थिक विकास के पहिये को भी रफ्तार मिलती है।
कितने किलोमीटर में फैला हुआ है हिमालय
अब सवाल है कि हिमालय पर्वत कितने किलोमीटर में फैला हुआ है, तो आपको बता दें कि यह कुल 2400 किलोमीटर में फैला हुआ है। हिमालय पूर्व से लेकर पश्चिम तक एक चाप के आकार में फैला हुआ है, जिसका उत्तर भारत के मैदान और मध्य तिब्बतीय पठार की तरफ है।
हिमालय से कितने देश की सीमा लगती है
अब सवाल है कि आखिर कितने देशों की सीमा हिमालय पर्वत से लगती है। आपको बता दें कि हिमालय पर्वत सात देशों में फैला हुआ है, जिनमें भारत, पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, चीन और म्यांमार है।
हिमालय में मौजूद है दुनिया की सबसे ऊंची चोटी
दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में मौजूद माउंट एवरेस्ट चोटी भी हिमालय की चोटी है। माउंट एवरेस्ट की चोटी कुल 8848 मीटर है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत का अनोखा गांव, जहां कच्चे मकानों में रहते हैं करोड़पति लोग, यहां पढ़ें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.