उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है 'भारत का स्विट्जरलैंड', यहां जानें

Jul 18, 2025, 11:22 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि अपनी विविध संस्कृति के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का एक जिला ऐसा भी है, जिसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

यूपी में भारत का स्विट्जरलैंड
यूपी में भारत का स्विट्जरलैंड

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों की अपनी-अपनी विशेषता है। हालांकि, उत्तर भारत में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है।

आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का एक जिला ऐसा भी है, जिसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

कब हुआ यूपी का गठन

उत्तर प्रदेश राज्य को आजादी से पहले संयुक्त प्रांत नाम से जाना जाता था। यह नाम ब्रिटिश द्वारा दिया गया नाम था, जो कि अवध और उत्तर-पश्चिम प्रांत को मिलाकर दिया गया था। हालांकि, देश आजाद हुआ और सरकार द्वारा 24 जनवरी, 1950 को राज्य का पुनर्गठन किया गया। साथ ही, सरकार ने इसका नाम  बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया। 

भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य

उत्तर प्रदेश पूरे भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड हैं। इसके अतिरिक्त, यहां 351 तहसील, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 28 विकास प्राधिकरण और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया है, तो सबसे उत्तरी सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली है, तो सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है। यह जिला कुल 660 वर्ग किलोमीटर में है। 

कौन-सा जिला कहलाता है भारत का स्विट्जरलैंड

अब सवाल है कि यूपी का कौन-सा जिला भारत का स्विट्जरलैंड कहलाता है, तो आपको बता दें कि यह यूपी का सबसे दक्षिणी जिला यानि कि सोनभद्र है। इस जिले को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। 

क्यों कहा जाता है भारत का स्विट्जरलैंड

सोनभद्र जिला प्राकृति की गोद में बसा हुआ जिला है, जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद झरने, किले और मनमोहक वातावरण इसे अन्य शहरों से अलग बनाते हैं। वहीं, भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसकी सुंदरता से प्रभावित होकर इसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा था, जिसके बाद इस जिले का यह उपनाम पड़ गया। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःभारत के इकलौते नवाब, जिन्होंने अपने महल तक चलवाई ट्रेन, खुद का था प्राइवेट रेलवे स्टेशन

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News