This is an archived article last updated on Apr 22, 2025. The information may be outdated.

भारत की 10 सबसे गहरी नदियां कौन-सी हैं, जानें

Last Updated: Apr 22, 2025, 12:13 IST

भारत का इतिहास उठाकर देखें, तो कई प्राचीन सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे हुआ है। ऐसे में नदियां न सिर्फ पीने के पानी तक सीमित हैं, बल्कि ये सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अधिक महत्त्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम भारत की 10 सबसे गहरी नदियों के बारे में जानेंगे।

भारत की सबसे गहरी नदियां
भारत की सबसे गहरी नदियां

भारत, यानि कि सांस्कृतिक विरासत, अनूठी         परंपराओं और गौरवशाली इतिहास की भूमि है। यह तप और जप की भूमि है, जहां विविधता और समरसता एक साथ देखने को मिलती है। यहां बहने वाली पवित्र नदियों का भी विशेष महत्त्व है।

इन नदियों के किनारे कई प्राचीन सभ्यताओं का विकास हुआ। ऐसे में नदियां न सिर्फ पीने के पानी तक सीमित हैं, बल्कि ये सामाजिक और आर्थिक रूप से भी अधिक महत्त्वपूर्ण हैं। इस कड़ी में, क्या आप जानते हैं कि भारत की 10 सबसे गहरी नदियां कौन-सी हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

भारत की सबसे गहरी नदी

सबसे पहले हम भारत की सबसे गहरी नदी के बारे में जान लेते हैं, तो आपको बता दें कि ब्रह्मपुत्र नदी सबसे गहरी नदी है। इस नदी का प्रवाह तिब्बत, भारत और बांग्लादेश में होता है। इसकी औसत गहराई 124 फीट है। वहीं, इसकी अधिकतम गहराई 380 फीट तक है। ऐसे में यह नदी सबसे गहरी नदी है। 

सिंधु नदी

सिंधु नदी भारत और पाकिस्तान में बहती है। इसकी औसत गहराई करीब 50 फीट तक है। उत्तर भारत में बहने वाली यह नदी प्रमुख नदियों में से एक है। 

गंगा नदी

गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र नदी कही जाती है। यह नदी हिमालय की गोद से निकलने के बाद 2525 किलोमीटर का सफर पूरी करती है। इस नदी की गहराई में उतार-चढ़ाव होता रहता है। नदी की औसत गहराई 20 से 30 फीट तक है।

यमुना नदी

यमुना नदी गंगा की सहायक नदी है, जो कि दिल्ली से होते हुए बहती है। यह गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है, जिसकी कुल लंबाई 1376 किलोमीटर है। इसकी गहराई करीब 30 से 40 फीट तक है।

गोदावरी नदी

गोदावरी नदी का उद्गम नासिक में त्र्यंबकेश्वर से होता है। यहां से निकलने के बाद यह नदी दक्षिण भारत में बहती है। नदी की औसत गहराई 17 फीट व अधिकतम गहराई 62 फीट तक है।

कृष्णा नदी

कृष्णा नदी दक्षिण भारत की प्रमुख नदियों में शामिल है। इसकी औसत गहराई 6 मीटर व अधिकतम गहराई 100 मीटर तक है।

नर्मदा नदी

नर्मदा नदी की गहराई अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग है। क्योंकि, उत्खनन से नदी में गड्ढे बन गए हैं। इसकी औसत गहराई 16 फीट व अधिकतम गहराई 100 फीट तक है। 

महानदी

महानदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य में बहती है। नदी की औसत गहराई 4.8 मीटर तक है। वहीं, इसकी गहराई 20 से 30 फीट तक है।

कावेरी नदी

कावेरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा कहा जाता है। इस नदी की औसत गहराई 20 से 30 मीटर है। हालांकि, इसकी अधिकतम गहराई 100 मीटर से अधिक हो सकती है। 

ताप्ती नदी

ताप्ती नदी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में होकर बहती है। नदी की गहराई की बात करें, तो इसकी गहराई 5 मीटर तक है। 

पढ़ेंः पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर ने क्यों बनाया था ‘अरबा चक्रव्यूह’, यहां पढ़ें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 22, 2025, 12:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News