उत्तर प्रदेश भारत का विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की साढ़े 16 फीसदी थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है।
भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के 10 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ मूल जानकारी जान लेते हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके अतिरिक्त यहां 17 नगर निगम, 822 सामुदायिक विकास खंड और 351 तहसील हैं। प्रदेश कुल चार संभाग में बटा हुआ है, जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, रोहिलखंड और बुंदेलखंड है। यहां हम कुछ जगहों पर मध्य उत्तर प्रदेश और बघेलखंड जैसे क्षेत्रों का भी नाम पढ़ते हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है घाटों का शहर, जानें
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी जिला है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस जिले में खैर के अधिक वृक्ष पाए जाते हैं, जिससे इस जिले के नाम में हमें खीरी देखने को मिलता है। वहीं, उत्तर प्रदेश का मशहूर मेंढक मंदिर भी इस जिले में ही स्थित है। इसके साथ ही यह जिला नेपाल से भी अपनी सीमा साझा करता है। ऐसे में यह अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाला जिला भी है।
उत्तर प्रदेश के 10 सबसे बड़े जिले
संख्या | जिला | क्षेत्रफल(वर्ग किलोमीटर) |
1 | लखीमपुर खीरी | 7680 |
2 | सोनभद्र | 6788 |
3 | हरदोई | 5986 |
4 | बहराईच | 5745 |
5 | सीतापुर | 5743 |
6 | प्रयागराज | 5482 |
7 | बदायूं | 5168 |
8 | ललितपुर | 5039 |
9 | झांसी | 5024 |
10 | रायबरेली | 4609 |
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है इमरती का शहर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation