दुनिया के अलग-अलग देशों में हमें अमीरी और गरीबी का अलग-अलग स्तर देखने को मिलता है, जो कि आर्थिक स्तर पर अलग-अलग है। अमीरी और गरीबी का आकलन किसी भी देश के सकल घरेलू उत्पाद-प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से तय किया जाता है।
पश्चिम देशों में हमें अधिक अमीरी देखने को मिलती है, जब पूर्व के कुछ देशों में अमीरी आंकड़ा का कम है। ऐसे में अमीर देशों की सूची में हमें विकसित देश अधिक अमीर मिलते हैं, जबकि विकासशील देशों में अमीरी का आंकड़ा कम है।
इस लेख के माध्यम से साल 2024 में IMF(International Monetary Fund) के मुताबिक, दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की सूची दी गई है, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
पढ़ेंः भारत का अनोखा समुद्र तट, जहां दिन में दो बार गायब हो जाता है समुद्र का पानी
कैसे होता है अमीरी और गरीबी का आकलन
अब यहां सवाल यह है कि आखिर अमीरी और गरीबी का आकलन कैसे होता है, तो आपक बता दें कि किसी भी देश में अमीरी और गरीबी का आकलन करने के लिए उस देश में कुल उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का आंकड़ा देखा जाता है, जिसे उस देश में रहने वाले कुल स्थानीय निवासियों से भाग किया जाता है, जिससे किसी भी देश की अमीरी और गरीबी का आंकड़ा पता चलता है।
हालांकि, एक ठीक डाटा के लिए इंफ्लेशन रेट और स्थानीय वस्तुओं के उत्पादों और सेवाओं को भी जोड़ा जाता है। इन दोनों आंकड़ों को मिलाकर हमें जो आंकड़े प्राप्त होते हैं, उसे परचेसिंग पावर पैरिटी कहा जाता है।
दुनिया के 10 सबसे अमीर देश
रैंक और देश | महाद्वीप | प्रति व्यक्ति जीडीपी-पीपीपी (यूएसडी में) |
1 लक्जमबर्ग | यूरोप | 143,320 |
2 आयरलैंड | यूरोप | 137,640 |
3 सिंगापुर | एशिया | 133,110 |
4 कतर | एशिया | 114,210 |
5. मकाओ एसएआर | एशिया | 98,160 |
6. स्विट्जरलैंड | यूरोप | 89,540 |
7. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) | एशिया | 88,960 |
8. सैन मैरिनो | यूरोप | 84,140 |
9. नॉर्वे | यूरोप | 82,240 |
10. संयुक्त राज्य अमेरिका | उत्तरी अमेरिका | 80,410 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation