देश की राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटे में यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली की गद्दी पर किसका कब्जा होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 8 फरवरी को जारी होंगे। इस बार का मुख्य चुनावी मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बताया जा रहा है।
वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से भी इस बार खोई हुई जमीन पर वापस पकड़ बनाने की कोशिश की गई है। ऐसे में 8 फरवरी के नतीजे बहुत ही दिलचस्प होने वाले हैं। इस लेख में हमने दिल्ली में अभी तक हुए कुल विधानसभा चुनाव के नतीजे दिए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली में कब-कब विधानसभा चुनाव हुए और किस पार्टी ने कब बाजी मारी थी।
दिल्ली में हुए कुल 8 विधानसभा चुनाव
दिल्ली में अभी तक कुल 8 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इस कड़ी में पहला विधानसभा चुनाव 27 मार्च , 1952 को हुआ था। वहीं, आखिरी बार साल 2020 में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। ऐसे में साल 2025 में हो रहे विधानसभा चुनाव की यह आठवीं कड़ी है।
दिल्ली के पहले विधानसभा चुनाव के नतीजे
दिल्ली के पहले विधानसभा चुनाव में कुल 48 सीटें थीं। इसमें कांग्रेस ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, पांच सीटों पर भारतीय जनसंघ(अब भाजपा) ने जीत दर्ज की थी। उस समय दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्राप्रकाश थे। हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद गुरमुख निहाल सिंह सीएम बने थे।
दूसरे विधानसनभा के नतीजे
दिल्ली में 1956 से 1993 तक कोई विधानसभा चुनाव नहीं हुए। इसके बाद दूसरा विधानसभा चुनाव 1993 में हुआ, जिसमें कुल 70 सीटें थीं। इसमें भाजपा ने 49 और कांग्रेस ने 14 सीटें जीतीं थीं। मुख्यमंत्रियों में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के नाम थे।
तीसरा विधानसभा चुनाव व नतीजे
तीसरा विधानसभा चुनाव 1998 में हुआ। इसमें कुल 70 सीटों में से कांग्रेस ने 52, भाजपा ने 17 और जदयू ने एक सीट जीती थी। मुख्यमंत्री के रूप में शीला दीक्षित को चुना गया था।
चौथा विधानसभा चुनाव व नतीजे
दिल्ली में चौथा विधानसभा चुनाव 2003 में हुआ। इसमें कुल 70 सीटों में से कांग्रेस ने 47, भाजपा ने 20, बसपा ने 2, निर्दलीय और लोकजनशक्ति पार्टी को एक-एक सीट मिली थी। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रही थीं।
पांचवा विधानसभा चुनाव व नतीजे
राजधानी में पांचवा विधानसभा चुनाव साल 2008 में हुआ। इस दौरान कुल 70 सीटों में से कांग्रेस ने 43, भाजपा ने 23, बसपा ने 2, निर्दलीय और लोक जनशक्ति पार्टी को एक-एक सीट मिली थी। शीला दीक्षित के रूप में मुख्यमंत्री रही थीं।
छठा विधानसभा चुनाव व नतीजे
दिल्ली में छठा विधानसभा चुनाव 2013 में हुआ था। इस दौरान कुल 70 सीटों में से भाजपा ने 31, आप पार्टी ने 28 और कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थी। वहीं, आईएनडी व जदयू व एसडी ने एक-एक सीट पर कब्जा किया था। मुख्यमंत्री के रूप में शीला दीक्षित रही थीं।
सातवां विधानसभा चुनाव व नतीजे
दिल्ली में सातवां विधानसभा चुनाव 2015 में हुआ था। कुल 70 सीटों में से आप ने 67 और भाजपा ने 3 सीटें जीतीं थीं। मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल रहे थे। हालांकि, यह सरकार सिर्फ 49 दिन रही थी।
आठवां विधानसभा चुनाव व नतीजे
दिल्ली में आठवां विधानसभा चुनाव साल 2020 में हुआ था। इसमें आप पार्टी ने 62 व भाजपा ने आठ सीटें जीतीं थी।
दिल्ली का नौवां विधानसभा चुनाव
दिल्ली का नौवां विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी को हुआ है। कुल 70 सीटों के लिए आप, भाजपा व कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों ने अपना दम-खम भरा है। अब 8 फरवरी को नतीजे जारी होंगे, जिसमें दिल्ली की राजनीतिक तस्वीर साफ होगी।
पढ़ेंः दिल्ली का पहला ऐतिहासिक विधानसभा चुनाव और एक्सीडेंटल CM बनने की पूरी कहानी, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation