भारत को हम विविधताओं के देश के रूप में जानते हैं, जो कि अपनी सांस्कृतिक विविधता और अनूठी परंपराओं के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। यह विविधता सिर्फ राज्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि केंद्र शासित प्रदेशों तक भी हैं, जो कि भारत के अभिन्न अंग हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि भारत में केंद्र शासित प्रदेश और और उनकी राजधानियां कौन-सी हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में कुल आठ केंद्र शासित प्रदेश कौन-से हैं
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत के कुल आठ केंद्र शासित प्रदेश कौन-से हैं, तो आपको बता दें कि हमारे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादरा तथा नगर हवेली और दमव एंव दीव है।
दिल्ली
दिल्ली शुरू से ही सत्ता का केंद्र रही है। सल्तनत काल से लेकर मुगल काल तक दिल्ली की गद्दी महत्त्वपूर्ण रही है। दिल्ली विविधताओं और सांस्कृतिक विरासत वाला शहर है। वर्तमान में यहां की जनसंख्या चार करोड़ को पार कर गई है। इसकी राजधानी का बात करें, तो इसकी राजधानी नई दिल्ली है।
जम्मू एवं कश्मीर
जम्मू एवं कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से जाना जाता है, जो कि पर्यटन के लिए प्रमुख है। सर्द हवाओं और बर्फ से ढका यह शहर उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में शामिल है। जम्मू-कश्मीर की राजधानी की बात करें, तो गर्मियों में यहां की राजधानी श्रीनगर और सर्दी में यहां की राजधानी जम्मू हो जाती है।
लक्षाद्वीप
लक्षद्वीप भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट से 200 से 440 किमी दूर अरब सागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। पहले इन द्वीपों को 'लक्कादीव-मिनिकॉय-अमिनीदिवि द्वीप' के नाम से जाना जाता था। आपको बता दें कि यह द्वीपसमूह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ साथ एक जिला भी है। इसकी राजधानी की बात करें, तो यह कवारत्ती है।
पुडुचेरी
यह प्रदेश कभी फ्रांसीसी उपनिवेश हुआ करता था। आज भी यहां फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति देखने को मिल जाती है। इसकी राजधानी की बात करें, तो यह पुडुचेरी है।
लद्दाख
लद्दाख अपने खूबसूरती के लिए विश्व विख्यात है। यहां के दुर्गम पहाड़ और चोटियां हर साल बाइक सवारों को आकर्षित करते हैं। इसकी राजधानी की बात करें, तो यह लेह है। आपको यह भी बता दें कि यह शहर देश का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है।
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह 500 से अधिक छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है, जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। इसकी राजधानी की बात करें, तो पोर्ट ब्लेयर है।
दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव
पुर्तगालियों ने 1783 और 1785 के बीच दादरा एवं नगर हवेली पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, यह साल 1954 में आजाद हुआ। बाद में इसमें दमन एवं दीव को भी जोड़ दिया गया। इसकी राजधानी की बात करें, तो यह दमन है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation